सलमान खान, अक्षय को टक्कर दे सकते हैं अजय देवगन.. 400 करोड़ के साथ!
साल 2016 में अजय देवगन की आई फिल्म 'शिवाय' भले ही किसी तरह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। लेकिन फिल्म फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हुई। बहरहाल, 2017 में अजय देवगन दो फिल्मों के साथ दस्तक देने को तैयार हैं।
''मुझे हिट होने के लिए किसी सुपरस्टार की जरूर नहीं....''
बादशाहो और गोलमाल अगेन.. दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल अलग.. और दोनों ही दमदार। बादशाहो में जहां अजय देवगन एक्शन अवतार में नजर आएंगे, वहीं गोलमाल अगेन की तो बात ही अलग है.. हंसी के फुहारों के लिए फिर से तैयार होना है।

2017 का बॉक्स ऑफिल हाल देंखे.. तो अब तक कोई बॉलीवुड सुपरस्टार कमाल नहीं दिखा पाए हैं। शाहरूख, सलमान से लेकर अक्षय कुमार, ऋतिक सभी ने 150 करोड़ से नीचे की फिल्में ही दिया है। लिहाजा, अब पूरी उम्मीद आने वाली फिल्मों पर टिकी है।
अजय देवगन की 'बादशाहो' से कम से कम 120 करोड़ तक की उम्मीद है.. जबकि रोहित शेट्टी के 'गोलमाल 3' से 200 करोड़ तक की उम्मीद कर सकते हैं। यानि की कुल मिलाकर अजय देवगन इस साल 300 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications