Sequel of Films : सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल में एक्टर्स ने डुबोई लुटिया, सुपरफ्लॉप हुई फिल्में

flop sequals

पिछले कुछ सालों में फिल्मों के सीक्वल बनाने का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हुआ है। इनमें से कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं, जिसने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी की है। लेकिन इन फिल्मों का तीसरा या चौथा सीक्वल बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहा है। सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल्स में बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स फ्लॉप साबित हुए हैं। बॉलीवुड की उन सुपरहिट फिल्मों के फ्लॉप सीक्वल के बारे में बात करते हैं जो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं।

बंटी और बबली 2

बंटी और बबली 2

यह फिल्म साल 2005 में आई सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल थी। फिल्म बंटी और बबली 2 साल 2021 में आई थी। बंटी और बबली में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी नजर आए थे लेकिन बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी नजर आए। बंटी और बबली 2 बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

सड़क 2

सड़क 2

साल 1991 में आई संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क का सीक्वल थी। फिल्म सड़क 2 में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन यह फिल्म बुरी तरह के फ्लॉप साबित हुई।

रॉक ऑन 2

रॉक ऑन 2

फिल्म रॉक ऑन साल 2008 में आई थी। इस म्यूजिकल फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की सफलता को ध्यान में रखते हुए साल 2016 में फिल्म रॉक ऑन 2 को रिलीज किया गया, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इस फिल्म में फरहान अख्तर नजर आए थे।

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई साल 2010 में आई थी, जिसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, कंगना रनौत और प्राची देसाई ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल कर गयी थी। लेकिन साल 2013 में इसका सीक्वल वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा को रिलीज किया गया जिसमें अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

रेस 3

रेस 3

फिल्म रेस साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रेस 2 साल 2013 में आई। दोनों फिल्मों में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे, जिसे काफी पसंद किया। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। साल 2018 में सलमान खान रेस 3 लेकर आए, जो बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X