रणबीर कपूर के साथ सेक्सी सीन देने से पहले रेप शूट भी कर चुकी है तृप्ति डिमरी, बोलीं- वो दर्दनाक था...

Tripti Dimri

हाल ही में संदीप रेड्डी बंगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल खूब चर्चा का विषय बनी रही। बता दे कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ तृप्ति डिमरी ने इंटीमेट सीन देकर पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। तृप्ति को फिल्म में जोया का किरदार निभाते हुए देखा गया और आपको बता दें कि इंटीमेट सीन को लेकर वह काफी चर्चा में रही। कुछ लोगों ने तो फिल्म की खूब आलोचना की तो वहीं कुछ लोगों को काफी यह पसंद भी आई।

तृप्ति डिमरी का करियर

लेकिन अगर हम तृप्ति डिमरी के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2017 में श्रेयस तलपडे और सनी देओल के साथ फिल्म पोस्टर बॉयज से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक साल तक इंतजार किया और इम्तियाज अली के भाई साजिद अली द्वारा निर्देशित की गई फिल्म लैला मजनू में काम किया। हालांकि उनकी यह फिल्म कुछ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमल नहीं दिखा पाई।

बुलबुल रेप सीन था तृप्ति के लिए बेहद मुश्किल

लेकिन इस असफलता को तृप्ति ने अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार काम करती रही। बाद में उन्हें बुलबुल नाम का पीरियड हॉरर फिल्म में मुख्य किरदार निभाने को मिला। फिल्म में तृप्ति का अनुभवीअभिनेता राहुल बोस के साथ में एक रेप सीन भी फिल्माया गया था। इस सीन को खुद तृप्ति भी एनिमल के इंटीमेट सीन से ज्यादा चुनौती पूर्ण बताती है। एक्ट्रेस ने खुद इस पर बात करते हुए कहा कि बुलबुल का जो रेप सीन था, उसकी तैयारी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। एनिमल का अंतरंग दृश्य और बुलबुल के दृश्य की तुलना में कुछ भी नहीं था।

राहुल बोस से डरती थी तृप्ति

इसी के अलावा फिल्म फेयर को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान तृप्ति डिमरी ने इस बात का खुलासा किया था कि शुरू में वह राहुल बोस से काफी ज्यादा डरा करती थी। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह कुछ ऐसा था जो कि उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। इसी वजह से स्वाभाविक तौर पर वह घबरा गई थी। बाद में राहुल उनके पास बैठे और उनके दृश्य को टुकड़ों में बांट दिया था। राहुल ने एक्ट्रेस को यह भी कह दिया था कि जब भी वह असहज महसूस करेंगे तो वह रुक जाएंगे।

Read more about: tripti dimri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X