#BoldPics: केवल मोजे पहनकर किया इस मॉडल ने फोटोशूट...पर अश्लील नहीं!
ब्रूना अब्दुल्लाह मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम है और उन्हें अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से जाना जाता है। अब उन्होंने बिना कपड़ों के एक फोटोशूट किया है लेकिन इन तस्वीरों को आप अश्लील नहीं मानेंगे।
ब्रूना अब्दुल्लाह बॉलीवुड की उन चंद हीरोइनों में से एक हैं जो अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए काफी ज़्यादा मशूहर हैं। आए दिन उनका बोल्ड अंदाज़ चंद लोगों को हमारी संस्कृति और सभ्यता वाला भाषण देने का मौका देता रहता है लेकिन ब्रूना अपने अंदाज़ से सबको कायल करती रहती हैं।
अब ब्रूना ने एक और फोटोशूट किया है बिना कपड़ों के और तस्वीर इंस्टाग्राम पर डाली। लेकिन तस्वीर से ज़्यादा उनका मेसेज शानदार था। इस फोटोशूट में ब्रूना ने कुछ नहीं पहना है सिवाय मोजों के।

ब्रूना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं चुड़ैल हूं, मैं प्रेमिका हूं, मैं बच्ची हूं, मैं मां हूं, मैं पापी हूं, मैं संत हूं, पर जो मैं नहीं हूं वो है शर्मिंदा! मैं तुम्हारी जन्नत हूं और जहन्नम हूं, बीच में मैं कहीं नहीं हूं। इसलिए तुम्हें पता है कि मैं किसी और रूप में क्यों नहीं मिलूंगी।
ब्रूना अब्दुल्ला ब्राजील की अदाकारा हैं और इन्होंने आई हेट लव स्टोरी से डेब्यू किया था। उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम किया है। ब्रूना को आप लैकमे फैशन वीक, पेटा के लिये फैशनवॉक करते देखा होगा।
वहीं मारी क्लेर और मैक्सिम के कवर पेज पर भी आ चुकी हैं। इन्होंने अक्षय कुमार के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया था।


Click it and Unblock the Notifications