अक्षय कुमार की ब्रदर्स बॉक्स ऑफिस पर पक्का हिट होगी। हिट ही नहीं बल्कि सुपर हिट होगी इसके पीछे वजह है कि ब्रदर्स में हिट होने के सारे मसालों को डाला गया है। ऐक भी ऐसा हिट फ्लेवर नहीं मिस होगा जो कि किसी भी फिल्म को हिट बनाने के लिए जरुरी है।
फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन के इंटिमेट सीन्स से लेकर करीना कपूर का हॉट आइटम नंबर तक है। औऱ साथ ही अक्षय कुमार के बेहतरीन स्टंट सीक्वेंस भी हैं। तो आइये एक नज़र डालते हैं किन किन मसालों से मिलकर बनी है ब्रदर्स।
एक्शन
ब्रदर्स फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेहतरीन मार्शल आर्ट के सीक्वेंस दिये हैं।
रोमांस
फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज के बीच काफी रोमांटिक सीक्वेंस शूट किये गये हैं।
इंटिमेट सीन्स
जैकलीन और अक्षय कुमार के कुछ इंटिमेट सीन्स भी हैं। चूंकि दोनों पति पत्नी हैं इसके चलते ये सीन्स डालने जरुरी भी थे।
इमोशनल ड्रामा
ब्रदर्स में काफी इमोशनल ड्रामा भी है। भाई का भाई से नफरत करना। एक दूसरे के खिलाफ खड़े होना। पिता के प्रति बेटों के इमोशन। पति पत्नी के बीच का प्यार., अपनी बेटी की बीमारी को लेकर पिता के इमोशन।
म्यूसिक
ब्रदर्स में संगीत पर काफी ध्यान दिया गया है। फिल्हाल कुछ गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं।
खूबसूरत लोकेशन
ब्रदर्स के गानो में खूबसूरत लोकेशन यूज किये गये हैं।
हॉट आइटम नंबर
करीना कपूर पर एक हॉट आइटम नंबर शूट किया गया है।
रिलेशनशिप्स
फिल्म में कई सारे रिलेशनशिप्स दिखाये गये हैं. भाई-भाई, बाप-बेटे, बेटी -पिता, पति-पत्नी।
बॉक्स ऑफिस
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि अक्षय कुमार की ब्रदर्स बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में पहले ही हफ्ते में एंट्री कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications