..................... Brijmohan Sadanah shot dead his wife and daughter on birthday of his son Kamal Sadanah - Hindi Filmibeat

जब इस मशहूर डायरेक्टर ने कर दी थी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या, बेटे के जन्मदिन पर बिछा दी थीं लाशें!

Brij Sadanah Family Tragedy: बॉलीवुड के गलियारों में कुछ ऐसी कहानी दबी हुई है जिनके बारे में बहुत सारे लोग तो जानते तक नहीं है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे ही मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम बृजमोहन सदाना था।

Brij Sadanah Family Tragedy

60 और 80 के दशक के बीच में बृजमोहन सदाना ने उस्तादों के उस्ताद से लेकर यह रात फिर ना आएगी जैसी बेहतरीन फिल्मों को बनाया। अगर हम बृजमोहन सदाना के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अभिनेत्री सईदा खान के साथ में शादी की थी और दोनों के दो बच्चे हुए, जिनका नाम नम्रता और कमल रखा गया।

सईदा और बृजमोहन सदाना में होती थीं लड़ाईयां

कुछ खबरों की माने तो दोनों का परिवार काफी खुशहाल था लेकिन कुछ वक्त के बाद में परिवार में झगड़ा होने लग गए। कपल के बीच में झगड़ा इतनी ज्यादा बढ़ गए थे कि बच्चों के साथ में सईदा तो घर छोड़कर कार्टर रोड के एक अपार्टमेंट में रहने लग गई थी। बताया जाता है कि बृजमोहन सदाना ने लाइसेंसी बंदूक से हवा में गोली भी जला दी थी।

लेकिन बताया जाता है कि तब नरगिस दत्त की दखलंदाजी के बाद में बृजमोहन की बंदूक को जब्त कर लिया गया था। लेकिन 1980 के दशक के बीच में खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरे का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी बंदूक को वापस ले लिया था।

डिप्रेशन का शिकार हो गए थे बृजमोहन सदाना

साल 1980 के दशक तक आते-आते बृजमोहन का करियर फीका पढ़ने लग गया था और उनकी फिल्में भी ज्यादा नहीं चल पा रही थी। जिसकी वजह से पैसों की तंगी और दिमागी तौर पर भी वह पूरी तरीके से टूट गए थे।

करियर के साथ-साथ उनको अपनी बेटी नम्रता की भी चिंता थी जो दूसरे धर्म के किसी शख्स से शादी करना चाहती थी। लेकिन बृजमोहन सदाना इस बात के पूरी तरह खिलाफ थे। खराब करियर और परिवार में कलेश के चलते बृजमोहन सदाना पूरी तरीके से डिप्रेशन में चले गए।

बेटे के जन्मदिन पर पिता ने बिछा दी लाशें

फिर एक दिन 21 अक्टूबर 1990 के दिन बृजमोहन सदाना के बेटे कमल का 20वां जन्मदिन था। उसी दिन सुबह सईदा और बृजमोहन सदाना के बीच खूब झगड़ा हुआ। लेकिन बाद में कमल अपने दोस्तों के साथ में पार्टी करने के लिए बाहर चले गए थे। वह रात को वापस लौटे तो वो अपने दोस्तों के साथ कमरे में थे और पूरा बंगला गोलियों की आवाज से गूंज पड़ा।

पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या

बृजमोहन सदाना ने गुस्से और नशे की हालत में सईदा और अपनी बेटी नम्रता को गोली मार दी थी। जैसे ही कमल अपने कमरे से बाहर निकाल कर आए तो उनके पिता ने उन पर भी गोली चला दी थी। लेकिन बोली उनकी गर्दन को छूकर निकल गई थी और तुरंत ही उनके दोस्त उनको अस्पताल ले गए। कमल तो बच गए लेकिन वह अपनी मां और बहन को नहीं बचा पाए। जब हंगामा हुआ तो बज ने भी इस बंदूक से खुद को गोली मार ली। अगर हम कमल की बात करें तो वह आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

Read more about: brij sadanah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X