..................... Brij sadanah killer his wife Sayeeda khan double murder on his son kamal birthday - Hindi Filmibeat

इस हसीना के पति ने शक में कर दी हत्या कर और फिर की आत्महत्या, बेटे के जन्मदिन पर हुआ डबल मर्डर

Sayeeda khan

सईदा खान हिंदी सिनेमा की एक पॉप्युलर अभिनेत्री रह चुकी है। उन्होंने अपने करियर में किशोर कुमार और राजकुमार के अलावा मनोज कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ में भी काम किया। लेकिन सईदा खान का अंत इतना दर्दनाक होगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था। आज हम आपको उनकी ट्रेजेडी भरी लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।

सईदा खान ने मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ब्रज सदाना के साथ में शादी की थी। दोनों का जीवन काफी अच्छा चल रहा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि मेरे पति बहुत ही अच्छे हैं और मुझे बहुत ज्यादा चाहते हैं, लेकिन जब लोगों को पता चला कि सईदा खान को खुद उनके पति ने ही मौत के घाट उतारा है तो किसी को भी इस पर यकीन नहीं हुआ।

सईदा खान ने फिल्मों में काफी बेहतरीन शुरुआत की थी और आपको बता दें कि उन्होंने बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ में भी काम किया। लेकिन उन्हें बाद में कम फिल्मों में काम मिलने लगा। जिसके चलते उन्होंने बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। सईदा खान के पति मशहूर प्रोड्यूसर और लेखक थे और उन्होंने काफी बड़ी-बड़ी फिल्में बनाई थी।

सईदा खान और ब्रज सदाना की शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए एक बेटी जिसका नाम नम्रता और एक बेटा जिसका नाम कमल था। 21 अक्टूबर 1990 में एक्ट्रेस के बेटे कमल का 20वां जन्मदिन था। उस दिन वह अपने दोस्तों के साथ में कमरे में पार्टी कर रहे थे। इसी दिन कमल के पिता ने अपने पूरे परिवार पर गोली चला दी थी।

सईदा खान के बेटे कमल ने बताया कि मेरे माता-पिता आपस में बहुत लड़ते थे। मेरे जन्मदिन पर दोनों की लड़ाई हुई और मेरे पापा को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया। गुस्से में उन्होंने शराब पी रखी थी और हाथ में बंदूक ले ली। मेरी मां सईदा इन सब चीजों को देखकर काफी ज्यादा डर गई थी। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और तभी पापा ने शूट कर दिया।

कमल ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि हम लोग गोली की आवाज सुनकर भाकर आए तो मैंने देखा कि मेरी मां खून से लथपथ हुई पड़ी है। मेरी बहन उनको बचाने के लिए आती है तो मेरे पापा ने उसको भी गोली मार दी और मुझ पर भी गोली चला दी थी। लेकिन वह बोली मुझे छूकर निकल गई और मैं बेहोश हो गया। लेकिन जब मैं होश में आया तो मुझे पता चला कि मेरी पूरी दुनिया उजड़ गई है। पापा ने खुद को भी शूट कर लिया था। इसीलिए उसे भयानक रात के बाद मैंने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X