दुलहन वाली मेहंदी के डिजाइन खोज रही हैं इंद्रेश जी की दुल्हनिया के हाथों के डिजाइन है परफेक्ट, बनवाई ये शुभ

Bridal Latest Mehendi Designs

Bridal Latest Mehendi Designs: अपनी शादी तो हर किसी के लिए सबसे ज्यादा खास ही होती है। खासकर दुल्हन के लिए तो कहना ही क्या... हर ब्राइड का सपना होता है कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनकर तैयार हो और ऐसे में शादी के लहंगे और मेकअप के साथ साथ हर कोई मेहंदी के डिजाइन को लेकर काफी सीरियस रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक सबसे बेस्ट ब्राइडल का मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं।

दुल्हन का ये खास डिजाइन है इंद्रेश जी की दुल्हनिया शिप्रा के हाथों का। इंद्रेश जी और शिप्रा की वैदिक शादी में जहां एक एक चीज खास थी तो वहीं शिप्रा के हाथों पर लगी मेहंदी भी बेहद स्पेशल है। शिप्रा की मेहंदी आर्टिस्ट ने उनका ये डिजाइन शेयर किया है। शिप्रा की मेहंदी में 2 खास डिजाइन दिख रहे है। पहला है फेरों की रस्म और दूसरा है सेलिब्रेशन।

शिप्रा के फोरआर्म पर दूल्हा और दुल्हन को पवित्र अग्नि के चारों ओर बैठे हुए दिखाया गया है जो कि हिंदू विवाह में फेरों या सप्तपदी की रस्म का प्रतीक है। इसके साथ ही उत्सव और मिलन वाली डिजाइन हथेली के पास के हिस्से पर बनी है जिसमें दूल्हा और दुल्हन को एक साथ खड़े होकर डांस करते हुए या बातचीत करते हुए दिखाया गया है जो मेहंदी या संगीत जैसे प्री वेडिंग रस्मों में दिखता है।

मेहंदी के डिजाइन के ऊपरी सिरे पर एक पारंपारिक मंदिर या महल का चित्रण बनाया गया है। एक हाथ की कलाई पर विशेष रूपसे सजी हुई पगड़ी का डिजाइन बनाया गया है, जो दूल्हे और उसके परिवार का प्रतिनिधित्व करता है।

मेहंदी के कुछ हिस्सों में पारंपारिक मोर के डिजाइन और कलात्मक बेल-बूटे भी दिखाई देते हैं। एक कलाई पर सजे हुए झरोखे या चौखट के अंदर मेरो वृंदावन लिखा हुआ है। ऐसे में साफ है कि ये मेहंदी डिजाइन प्रेम कहानी, आध्यात्म और कृष्ण-वृंदावन से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर अपने मेहंदी फंक्शन लुक को भी शिप्रा शर्मा ने काफी खूबसूरत बनाया। इस दिन के लिए उन्होंने राजस्थान का ट्रेडिशनल लहंगा वियर किया। इसमें जरी वर्क के साथ-साथ गोटा वर्क काफी अच्छे से किया गया था। इस लहंगे के लिए उन्होंने पिंक कलर को चूज किया। इसके साथ उन्होंने ज्वेलरी को भी ट्रेडिशनल स्टाइल में चूज किया। जिसे वियर करके शिप्रा शर्मा काफी खूबसूरत नजर आईं।

More from Filmibeat

Read more about: Indresh Upadhyay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X