..................... Brazilian-British television personality Jessica Alves changed her gender after dozens plastic surgery - Hindi Filmibeat

मर्द से औरत बनने के लिए इस हसीना ने करवाई दर्जनों प्लास्टिक सर्जरी, अब दिखती है ऐसी डरावनी कि...

Jessica Alves

Jessica Alves: जेसिका अल्वेस का जन्म रोड्रिगो अल्वेस (मेल) के तौर पर हुआ था लेकिन उस टाइम पर रोड्रिगो (Rodrigo) को भी नहीं पता था कि वे अपना जेंडर चेंज करवा लेंगे। ब्राजीलियन-ब्रिटिश टेलीविजन पर्सनालिटी रोड्रिगो ने दर्जनों सर्जरी करवाकर खुद का ना सिर्फ जेंडर चेंज किया बल्कि अपनी पूरी पर्सनालिटी ही चेंज कर दी। आइए जानते हैं आखिर क्यों जेसिका ने इतना बड़ा कदम उठाया और क्यों रोड्रिगो को ह्यूमन केन डॉल (Human Ken Doll) के रूप में जाना जाता है।

जेसिका अल्वेस कौन है?

रोड्रिगो यानी जेसिका अल्वेस एक ब्राज़ीलियाई-ब्रिटिश टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। जेसिका अल्वेस का जन्म 30 जुलाई 1983 को ब्राजील में रोड्रिगो अल्वेस के रूप में हुआ था। अल्वेस ब्राजील में पली-बढ़ी और 19 साल की उम्र में लंदन चली गईं, जहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की।

टीवी पर्सनैलिटी बनने से पहले अल्वेस एयर स्टीवर्ड के तौर पर काम करती थीं। जब वह छोटी थीं, तो उनके दादाजी ने उनके बार्बी डॉल खरीदी और उन्हें मनचाहे कपड़े पहनने की अनुमति दी। यहीं से अल्वेस का डॉल्स के लिए जुनून बढ़ गयाा।

2020 में अल्वेस ने करवाया जेंडर चेंज

4 जनवरी, 2020 को अल्वेस ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आए। 13 जुलाई, 2020 को अल्वेस ने घोषणा की कि उन्होंने अपना नाम रॉड्रिगो से बदलकर जेसिका कर लिया है। जेसिका अल्वेस ने केन डॉल की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी पर हजारों पाउंड खर्च करने के बाद अपना नाम बनाया। रोड्रिगो के नाम से जानी जाने वाली जेसिका ने बार्बी डॉल की तरह दिखने के लिए अपना रूप बदल लिया।

प्लास्टिक सर्जरी से पहले रोड्रिगो अल्वेस कैसे दिखते थे?

अल्वेस ने 19 साल की उम्र में अपनी पहली नाक की सर्जरी करवाई और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इसके बाद दर्जनों सर्जरी हुईं। अल्वेस ने खुद माना है कि वे एक किशोर के रूप में बहुत अलग दिखते थे और उन्हें खुद को बदलने के लिए कई बदलाव करने पड़े। रोड्रिगो की पुरानी तस्वीरों में बेदह हैंडसम मर्द की तरह दिखते थे।

किस किस जगह की हुई सर्जरी

जेसिका ने पहली बार 2004 में सर्जरी करवाने का फैसला किया। डॉल बनने के लिए रोड्रिगो अल्वेस ने हेयर इम्प्लांट, एक ब्रो लिफ्ट, आई लिफ्ट्स, कानों को पीछे की ओर पिन किया है, गालों को फिर से डिज़ाइन किया है और जॉलाइन को आकार दिया। गाल इंप्लांट करवाए। होठों के किनारे बड़ी मुस्कान के लिए होठ कटवाए। रोड्रिगो ने कंधों, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और एब्स में फिलर्स इंजेक्ट करवाए। इनके सिक्स पैक प्लास्टिक सर्जरी से आए हैं।

जेसिका अल्वेस ने कौन सी कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं की हैं?

जेसिका अल्वेस की सर्जरी की लंबी लिस्ट है-
बोटॉक्स और फिलर्स,
नोज जॉब,
जबड़े के लिपोसक्शन,
पीईसी इंप्लांट,
आर्टिफिशियल सिक्स-पैक,
बाहें भरी गई,
बाल इंप्लांट,
लेजर लाइपो,
लेग लाइपो,
काफ शेपिंग
हिप शेपिंग

जेसिका ने महिला शरीर में परिवर्तन के लिए किए ये बदलाव
सिक्स-पैक हटाएं,
स्तन इंप्लांट,
फॉरहेड वर्क,
टाइटेनियम फेस इंप्लांट,
जॉलाइन चेंज,
चिन चेंज,
बाल लंबे किए
लिप फिलर
बोटॉक्स
आंखों पर काम करवाया
लिपोसक्शन

इतनी सारी सर्जरी करवाने के बाद अब जेसिका पूरी तरह से महिला या यह कहें कि डॉल में कन्वर्ट हो गई हैं। यहां तक कि जेसिका ने मॉडलिंग के साथ अपनी कई फोटोशूट भी करवाए हैं और अपने इन फोटोशूट की फोटोस सोशल मीडिया पर खूब शेयर की है। जेसिका को इंस्टाग्राम पर ही से 7.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X