जब इस 'ब्राह्मण एक्ट्रेस ने रचाई थी मुस्लिम शख्स' से शादी, भड़क उठी थी पूरी मुंबई.. कर दी ऐसी हालत कि..

Hindu Muslim Love Story: तन्वी आज़मी एक ब्राह्मण महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखती है और उन्होंने सिनेमैटोग्राफर बाबा आदमी के साथ में शादी रचाई। बता दे कि अपनी शादी का किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरीके से एक मुस्लिम लड़के के साथ शादी के बाद उनकोआलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
तन्वी आज़मी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "मैं बचपन से ही बहुत आज्ञाकारी बच्ची थी और अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि मैं विद्रोही बन गई। वैसे तो मेरे अंदर हमेशा से ही एक विद्रोही खून था और एक वक्त के बाद ऐसा हुआ कि मैंने विद्रोह करना शुरू कर दिया। मेरी शादी पर पूरी मुंबई आग बबूला हो गई और मुझे ऐसा लग रहा था की पूरी मुंबई भड़क उठी क्योंकि एक ब्राह्मण महाराष्ट्रीयन लड़की ने मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली।"
तन्वी आज़मी ने आगे इस पर कहा कि "एक ब्राह्मण महाराष्ट्र ने लड़की का मुसलमान से शादी कर लेना कई लोगों को रास नहीं आया। मेरे लिए तभी विद्रोह शुरू हो चुका था, आलोचना भी हुई और लोगों ने मुझे काफी कुछ कहा। लेकिन अब तो मुझे यह सब सुनने की आदत हो गई है। मेरी शादी के समय जो चीजें मेरे खिलाफ हुई वह आज तक मौजूद है। वह खत्म नहीं हुई।"
हालांकि अब तन्वी आज़मी अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है। उनके परिवार में कैफी आजमी से लेकर शबाना आज़मी और जावेद अख्तर तक शामिल है। बता दे कि उनके पति बाबा आदमी भी कैफ़ी आजमी के बेटे हैं और शबाना आज़मी तन्वी की भाभी हैं। तन्वी ने ऐसे परिवार का हिस्सा बना अच्छा बताया और कहा कि मुझे इन्होंने कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कभी भी मुझे ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मुझे भी उन्हीं के जैसा बनना है।
तन्वी आज़मी ने अपने परिवार में मौजूद सफल दिग्गज कलाकारों पर बात करते हुए कहा कि यह उनकी यात्रा है। जब तक मुझे काम अच्छा और अलग-अलग मिलता है तब तक मैं अपनी यात्रा में खुश हूं। मैं चैलेंज से भरा हुआ काम करना चाहती हूं। हम सभी में कोई ना कोई ताकत और कमजोरी होती है इसीलिए मैंने कभी भी किसी से अपनी तुलना नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications















