ब्रह्मास्त्र, RRR, आदिपुरुष से लेकर लाल सिंह चड्ढा- साल 2022 की टॉप 10 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की घोषणा

साल 2022 के स्वागत की तैयारी काफी जोर शोर से चल रही है। सिनेमा की बात करें तो देश में अभी भी पूरी ऑक्यूपेंसी के साथ सिनेमाघर नहीं खोले गए हैं। लेकिन धीरे धीरे फिल्मों को थियेटर तक लाने का सिलसिला शुरु हो चुका है। कई निर्माता- निर्देशकों ने साल 2022 की बड़ी तारीखों को लॉक कर लिया है। कोई शक नहीं कि आने वाला साल फिल्मों के मामले में काफी शानदार होने वाला है।

IMDb ने हाल ही में साल 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों की घोषणा की है। ऐसे फिल्में जिसे देखने के लिए दुनिया भर में फैंस सबसे अधिक उत्सुक हैं। 10 फिल्में जो IMDb यूजर्स के बीच लगातार सबसे लोकप्रिय रहीं हैं।

most-anticipated-indian-films-of-2022

बता दें, आईएमडीबी किसी भी मूवी, सीरीज, टीवी शो के रेटिंग और रिव्यू को जानने के लिए सबसे विश्वसनीय और प्रसिद्ध वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आपको नेशनल और इंटरनेशनल सिनेमा की हर तरह की फिल्मों, टीवी शोज़, सेलिब्रिटीज़, अवॉर्ड और इवेंट्स के साथ वेब सीरीज़ का पूरा-लेखा जोखा मिल जाएगा।

यहां जानें 2022 की सबसे बहुप्रीतिक्षित फिल्मों की लिस्ट-

केजीएफ- चैप्टर 2

केजीएफ- चैप्टर 2

रिलीज डेट- 14 अप्रैल 2022

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज मुख्य किरदारों में हैं।

आरआरआर

आरआरआर

रिलीज डेट- 7 जनवरी 2022

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम किरदारों में हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब सराहा है। बाहुबली के बाद यह राजामौली की अगली फिल्म है, लिहाजा फिल्म को लेकर क्रेज चरम पर है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

रिलीज डेट- 14 अप्रैल 2022

अद्वेत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान हैं। यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है।

गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी

रिलीज डेट- 18 फरवरी 2022

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का दर्शकों में खासा क्रेज होता है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभा रही हैं, जबकि अजय देवगन एक खास रोल में दिखेंगे।

बीस्ट

बीस्ट

सुपरस्टार विजय की यह तमिल फिल्म ब्लैक कॉमेडी एक्शन- थ्रिलर है। फिल्म के निर्देशक है नेलसन दिलीपकुमार।

धाकड़

धाकड़

रिलीज डेट- 8 अप्रैल 2022

कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता स्टारर इस फिल्म का निर्देशन रेजी घई ने किया है। यह धमाकेदार एक्शन- फिल्म होगी।

राधे श्याम

राधे श्याम

रिलीज डेट- 14 जनवरी 2022

प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर यह साई- फाई रोमांटिक ड्रामा काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म के निर्देशक है राधा कृष्णा कुमार। यह तेलुगु के अलावा हिंदी भाषा में ही रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र

रिलीज डेट- 9 सितंबर 2022

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है, जिस वजह से अब दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

हीरोपंती 2

हीरोपंती 2

रिलीज डेट- 29 अप्रैल 2022

टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया स्टारर यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक हैं अहमद खान।

आदिपुरूष

आदिपुरूष

रिलीज डेट- 11 अगस्त 2022

ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से काफी चर्चा में है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म प्रभाष, सैफ अली खान, कृति सैनन और सनी सिंह अहम किरदारों में हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X