ब्रह्मास्त्र, विक्रम वेधा, लाइगर से लाल सिंह चड्ढा तक- 2022 की दूसरी छमाही में रिलीज होंगी 11 बिग बजट फिल्में

साल 2022 का पहला छमाही फिल्मों के मामले में भले ही औसत रहा है। लेकिन दूसरे छमाही में कई बड़ी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लाइन लगी है, जिसके सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, आमिर खान से लेकर रणबीर कपूर, अजय देवगन तक अपनी फिल्मों के साथ तैयार हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि साउथ के चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'लाइगर' में विजय और अनन्या पांडे की जोड़ी दिखने वाली है। साथ ही फिल्म में माइक टाइसन होंगे। ये फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार की गई है।

brahmastra-ramsetu-liger-to-laal-singh-chaddha-11-big-budget-films-to-release-in-2nd-half-of-2022

वहीं, ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू के लगभग 4 सालों के बाद रणबीर कपूर अपनी फिल्में शमशेरा और ब्रह्मास्त्र के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। कोई शक नहीं कि रणबीर फैंस इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, ऋतिक- सैफ की विक्रम वेधा समेत 11 बिग बजट हैं, जो जुलाई से दिसंबर के बीच रिलीज होने वाली हैं।

यहां देंखे आने वाली बड़ी फिल्मों की लिस्ट-

रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट

रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट

आर माधवन के निर्देशित और अभिनीत ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसरो के पूर्व साइंटिस्ट नंबी नारायणन पर बनी इस फिल्म पर माधवन 6 सालों से काम कर रहे हैं। फिल्म का बजट 100 करोड़ के लगभग का बताया जा रहा है।

शमशेरा

शमशेरा

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 150 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक हैं अद्वेत चंदन। हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की इस रीमेक का बजट 160 करोड़ तक अनुमानित है।

लाइगर

लाइगर

धर्मा प्रोडक्शन की इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट का बजट 100 करोड़ से ऊपर का बताया जा रहा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र

वहीं, अयान मुखर्जी की ये फिल्म ना सिर्फ इस साल की बल्कि बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय स्टारर इस फिल्म का बजट 300 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।

विक्रम वेधा

विक्रम वेधा

ब्रह्मास्त्र के बाद सितंबर में सीधे विक्रम वेधा रिलीज होने वाली है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म का बजट 170 करोड़ तक का है।

राम सेतु

राम सेतु

अक्षय कुमार, जैकलीन और नुसरत भरूचा स्टारर ये फिल्म दिवाली के मौके पर 24 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। 'राम सेतु' का बजट 80 करोड़ तक का बताया जा रहा है।

शहज़ादा

शहज़ादा

वहीं, कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर फिल्म शहज़ादा का बजट 100 करोड़ के आस पास का बताया जा रहा है। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार।

भेड़िया

भेड़िया

वरुण धवन की इस फिल्म का बजट 100 करोड़ से ऊपर का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में वीएफएक्स का जबरदस्त प्रयोग किया जा रहा है। अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

सर्कस

सर्कस

रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन स्टारर इस फिल्म का बजट 150 करोड़ तक का बताया जा रहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

गणपत- पार्ट 1

गणपत- पार्ट 1

टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर ये फिल्म 23 दिसंबर को सर्कस के साथ क्लैश करने वाली है। फिल्म का बजट 90-100 करोड़ तक का बताया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक हैं विकास बहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X