ब्रह्मास्त्र, कठपुतली से विक्रम वेधा, सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की यहां देखें पूरी लिस्ट
सितंबर का महीना सिर्फ त्योहारों ही नहीं फिल्मों से भी भरा होने वाला है। पूरे सितंबर में एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो पिछले काफी समय से चर्चाओं में घिरे हुए हैं। सितंबर में रिलीज के लिए तैयार खड़ी फिल्मों, 'विक्रम वेधा', 'ब्रह्मास्त्र', 'चाकदा एक्सप्रेस' में कई ऐसी भी हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आइए जानते हैं सितंबर में किस स्टार की कौन सी फिल्में मचाएगी धमाल

कठपुतली
अक्षय कुमार और रकुलप्रीत स्टारर कठपुतली 2 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक सीरियल किलर की तलाश में हैं, जो हत्या करने के बाद मरने वाले बॉडी को सार्वजनिक जगहों पर ही छोड़ देता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम करेगी।

ब्रह्मास्त्र
9 सितंबर को मल्टीस्टारर और मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' रिलीज हो रही है। फिल्म में मुख्य किरदार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निभा रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और मौनी राय भी प्रमुख किरदार निभाते नजर आएंगे।

जहां चार यार
फिल्म में 4 महिलाओं की कहानी दिखायी गयी है जो आपसी में पक्की दोस्त हैं। यह फिल्म 16 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। कमल पांडेय द्वारा निर्देशित यह बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है।

धोखा राउंड डी कॉर्नर
आर माधवन, खुशाली कुमार, अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार स्टारर 'धोखा- राउंड डी कॉर्नर' 23 सितंबर को रिलीज होगी। यह एक क्राइम सस्पेंस फिल्म है। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

विक्रम वेधा
फिल्म 'विक्रम वेधा' का लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे हैं। 30 सितंबर को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म रिलीज होगी। यह साल 2017 में आयी तमिल फिल्म का रीमेक है।

पोन्नियिन सेलवन-1
सितंबर में ही साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन-1' रिलीज हो रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में बन रही है जिसका पहला भाग 30 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में विक्रम, कार्तिक और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म के सभी पात्रों के लुक जारी किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











