बी आर चोपड़ा की महाभारत के द्रौपदी से लेकर भीष्म पितामह तक का बदल चुका है पूरा लुक, 35 सालों बाद..

BR Chopra Mahabharata Actors Latest Look

बी आर चोपड़ा की महाभारत तो आपको याद होगी. बता दे कि डायरेक्टर बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने मिलकर इस टीवी सीरीज को बनाया और 2 सालों तक टीवी पर प्रसारित भी किया गया. इसमें नजर आने वाले सभी सितारे काफी ज्यादा फेमस हो गए थे. उनके चेहरेअमर हो गए थे और आपको बता दें कि अब महाभारत को बने हुए तकरीबन 35 सालों से ज्यादा हो चुके हैं. इतना ही नहीं इसमें सभी नजर आने वाले सितारों का भी हो लिया काफी ज्यादा बदल चुका है और उन्हें पहचानना भी बहुत ही ज्यादा मुश्किल है.

कर्ण

महाभारत में अर्जुन और कृष्ण के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किरदार कर्ण का था. करण को त्याग और तप के साथ-साथ बलिदान का पुजारी भी कहा गया और इस किरदार को पंकज धीर ने बखूबी निभाया. पंकज धीर ने कई सारी मशहूर फिल्मों में काम किया हुआ है. बता दें कि साल 1980 में फिल्म बारा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन महाभारत ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई और अब उनका चेहरा भी पूरी तरीके से बदल चुका है.

द्रौपदी

महाभारत सीरियल में द्रोपदी का किरदार रूपाली गांगुली ने निभाया था. उन्होंने अपनी खूबसूरती और दृढ संकल्प की वजह से हर किसी का दिल जीत लिया था. रूपाली गांगुली के इस किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था और अब वह काफी बदल चुकी है.

अभिमन्यु

बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु का किरदार मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट मयूर राज वर्मा ने निभाया था. बता दे कि इससे पहले उन्हें कई सारी बड़ी फिल्मों में देखा जा चुका है. उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर में बिग बी के बचपन का किरदार निभाया था. लेकिन अब अभिमन्यु का पूरा लुक बदल चुका है और अब ऐक्टिंग की दुनिया से भी वह दूर हो चुके हैं.

भीष्म पितामह

महाभारत सीरियल में भीष्म भीष्म पितामह का किरदार निभा कर मुकेश खन्ना ने पर्दे पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन आज उनका लुक पूरी तरीके से बदल चुका है. इसके बावजूद वह अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं.

दुर्योधन

महाभारत सीरियल में दुर्योधन का किरदार पुनीत इस्सर ने निभाया था. कुछ लोग तो असलियत में भी उन्हें विलन मानने लगे थे. एक्टर ने कई सारे धार्मिक टेलिविजन सीरियल्स में भी काम किया है. लेकिन अब उनका लुक काफी हद तक बदल चुका है

More from Filmibeat

Read more about: br chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X