Box Office Record: 15 साल में एक ही नाम से बनी दो बार फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हर बार मचा हाहाकार

Box Office Record: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि कम बजट की फिल्में भी तहलका मचा देती है और अच्छे खासे बजट की फिल्में भी फिसड्डी साबित होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जो की 15 सालों में एक ही नाम से दो बार रिलीज की गई और इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसने तहलका मचा दिया।
दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 1979 में रिलीज हुई फिल्म सुहाग की। इसे डायरेक्ट मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शशि कपूर और अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा और परवीन बाबी भी लीड किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म को 5 करोड़ के बजट में बनाया गया था और यह है सुपरहिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसलिए 10 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें की सुहाग की बेहतरीन सफलता के बाद में 15 साल बाद डायरेक्टर कूकू कोहली ने नए कलाकारों के साथ इसी टाइटल से नई फिल्म बनाई। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार के अलावा करिश्मा कपूर और नगमा जैसे किरदारों ने लीड रोल निभाया था।
दूसरी बार सुहाग फिल्म को 1994 में रिलीज किया गया था और इसे सिर्फ 3 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इसके बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजट से चार गुना ज्यादा यानी की 12 करोड़ की कमाई की थी। इतना ही नहीं दुनिया भर में इसने 16.14 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications












