Box Office Record: ना कोई सुपरस्टार, ना कोई हीरोइन, नए कलाकारों ने 20 करोड़ की फ़िल्म से छापे BO पर 100 करोड़

manjummel boys

फिल्मी दुनिया में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कम बजट की फिल्में अच्छा खासा बॉक्स ऑफिस पर काम कर ले जाती है और बड़े बजट की फिल्में फिसड्डी साबित होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही छोटी बजट की फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसे इंडस्ट्री में सबसे तेजी से 100 करोड रुपए की कमाई कर इतिहास रच दिया।

दरअसल हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें ना तो कोई सुपरस्टार था और ना ही कोई बड़ी हीरोइन दिखाई गई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 12 दिनों के अंदर बजट से दो गुना ज्यादा की कमाई कर ली थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं मलयालम फ़िल्म मंजुम्मेल बॉयज की। इस फिल्म को देखने के बाद में हर कोई साउथ सिनेमा की तारीफ कर रहा है।

मंजुम्मेल बॉयज एक मलयालम भाषा की सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म के तौर पर बनाई गई है। इस फिल्म में कोई सुपरस्टार नहीं है। इसमें सौबिन शाहिर, श्रीनाथ भासी, बालू वर्गीस, गणपति एस. पोडुवल, लाल जूनियर, दीपक परम्बोल, अभिराम राधाकृष्णन, अरुण कुरियन, खालिद रहमान, चंदू सलीमकुमार और विष्णु रेघु जैसे नए कलाकारों को दिखाया गया। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि बिना किसी हीरोइन के भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

मंजुम्मेल बॉयज फिल्म में छोटे से शहर में 2006 की घटना को दिखाया गया है। इस फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और 3.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। हालांकि एकदम से इस फिल्म में रफ्तार पकड़ी और पहले वीकेंड में 12.6 रुपए का कलेक्शन इकट्ठा किया। फिल्म को 12 फरवरी को रिलीज किया गया था और सिर्फ 12 दिनों के अंदर इसने दुनिया भर में 100 करोड़ की कमाई कर ली।

मंजुम्मेल बॉयज का दुनिया भर में 111.68 करोड़ और भारत में 55.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ। इसलिए हाथ से अगर देखा जाए तो यह फिल्म वर्ल्ड लेवल पर सबसे तेज 100 करोड रुपए कमाने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म को देखने के बाद में हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: manjummel boys malayalam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X