Box Office Record: ये थी 72 साल पहले रिलीज हुई देश की सबसे महंगी, कमाई के मामले में तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड

Box Office Record: आज के वक्त में रंगीन फिल्मों का चलन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। लेकिन एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब रंगी नहीं बल्कि ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में पर्दे पर नजर आती थी। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत की सबसे पहले कलर फिल्म कौन सी थी।
इस फिल्म को मदर इंडिया के डायरेक्टर महबूब खान ने ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए और भारत का नाम रोशन किया। दरअसल यह फिल्म साल 1952 में रिलीज हुई आन फिल्म थी।
आन को भारत की सबसे पहली रंगीन और पहली टेक्निकलर फिल्म बताया जाता है। टेक्निकलर एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक ही सेन की कुछ फिल्मों या फिर स्ट्रिप्स को एक दूसरे के साथ में लगाकर रंगीन फिल्म को पूरा किया जाता है। इस फिल्म को 35 लाख के बजट में बनाया गया था। यह उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार थी। हालांकि इस फिल्म ने 3.57 करोड़ की कमाई की थी।
इस फिल्म में दिलीप कुमार और प्रेमनाथ के अलावा निम्मी जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। आन फिल्म को 28 देश में 17 भाषाओं में रिलीज किया गया। यहां तक कि लंदन में इसका जबरदस्त प्रीमियर भी रखा गया और इसमें पूरी कास्ट शामिल हुई। इस फ़िल्म को इंग्लिश में Savage Princess नाम से रिलीज किया गया। इस फिल्म में निम्मी ने बतौर एक्ट्रेस लीड किरदार निभाया था। लेकिन इस फिल्म में दूसरी हीरोइन की जरूरत पड़ी और इसीलिए महबूब खान ने नरगिस को साइन किया।


Click it and Unblock the Notifications













