ना सलमान, ना अक्षय.. अब होने वाला है इनका धमाका
मार्च 2017 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट काफी दिलचस्प है। होली का ये महीना अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट,तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर के नाम होगा।
नए साल की शुरुआत भले ही रितिक रोशन और शाहरूख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म से हुई हो। लेकिन एक्ट्रेस के मामले में जनवरी का महीना फीका रहा।
रईस और काबिल दोनों फिल्मों की कहानी का फोकस मेल किरदार पर रहा है। फीमेल किरदार के लिहाज से माहिरा खान और यामी गौतम की अदायगी काबिले तारीफ है।
इसके बावजूद पलड़ा एक्टर की तरफ भारी रहा। फरवरी में भी माहौल ऐसा देखने को मिलेगा। मगर पूरी तरह नहीं। जॉली एलएलबी, द गाजी अटैक, इरादा और रंगून रिलीज के लिए तैयार है। इन सभी फिल्मों के बीच रंगून को छोड़ कर सभी फिल्मों के केंद्र में मेल किरदार दिखाई देंगे।
हालांकि रंगून में भी शाहिद कपूर और सेफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन ट्रेलर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिक फोकस कंगना रनौत के किरदार पर है। कहानी त्रिकोणीय प्रेम कहानी के ईद-गिर्द घूमती है।
वहीं मार्च का महीना एक्ट्रेस के लिहाज से लाइमलाइट में रहेगा। अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर दिलचस्प कहानी और किरदारों के साथ साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
फिल्मों के लिहाज से भी मार्च का महीना दमदार साबित हो सकता है। फिल्लौरी, नाम शबाना, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और अनारकली ऑफ आरा में कई कहानियों के फ्लेवर मिलेंगे।
इन सभी फिल्मों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि कहानी के केंद्र में एक्ट्रेस रहेंगी। ऐसा नहीं है क इन सभी फिल्मों में हीरो नहीं हैं। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों में क्या है खास। क्यों बन जायेंगी यह सभी फिल्में मार्च में धमाल।


Click it and Unblock the Notifications