दो शादी करने के बावजूद राजा चौधरी हुए अकेले, पाकिस्तानी हसीना के लिए धर्म परिवर्तन करने को हो गए थे तैयार

टेलीविजन के जाने-माने प्रड्यूसर और राइटर रह चुके राजा चौधरी आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह चुके हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि 23 जुलाई 1975 के दिन पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में उनका जन्म हुआ और काफी कम समय में उन्होंने काफी ज्यादा लोगों के बीच में लोकप्रियता हासिल कर ली थी. लेकिन अपने काम से ज्यादा उन्हें उनके निजी जीवन और विवादों की वजह से सुर्खियों में देखा गया था. राजा चौधरी की दो बार शादी हुई लेकिन दोनों ही शादी उनकी नाकामयाब हो गई थी. जिसके बाद में वह पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस के लिए इस कदर दीवाने हो गए थे कि वह अपना धर्म परिवर्तन करने तक को तैयार हो चुके थे. तो चलिए आज हम आपको राजा चौधरी के जीवन के बारे में कुछ बातें बताने वाले हैं.
राजा चौधरी ने भोजपुरी सिनेमा में किया है काम
भोजपुरी सिनेमा में राजा चौधरी एक जाना माना नाम बन चुके हैं और आपको बता दें कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है. इतना ही नहीं साल 2003 के वक्त में बॉलीवुड फिल्म 'मार्केट' में काम किया और काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी. बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने अप्पा राव की भूमिका निभाई थी. इसी के साथ आपको बता दें कि उन्हें ब्लैक फ्राईडे में भी देखा गया और साथ ही साथ में है दाल में कुछ काला, दबंग दरोगा और रसिक बालमाजैसी फिल्मों में भी लीड रोल में नजर आ चुके हैं.
श्वेता तिवारी संग भी नजर आ चुके हैं राजा चौधरी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजा चौधरी ने भोजपुरी फिल्मों में 'सैयां हमार हिंदुस्तान में' फ़िल्म में विलेन का रोल किया था. इस फिल्म में उनके साथ में श्वेता तिवारी भी नजर आई थी. जिसके बाद में दोनों एक-दूसरे के काफी ज्यादा करीब आ गए थे और दोनों ने 23 दिसंबर 1998 में शादी रचाई. साल 2000 में उनकी एक बेटी हुई जिसका नाम पलक रखा गया. लेकिन बेटी के जन्म के बाद में दोनों के बीच में दरार आना शुरू हो गया और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था.
राजा चौधरी ने 2015 में रचाई दूसरी शादी
लेकिन जब राजा चौधरी और श्वेता तिवारी अलग हुए तो 2015 में उन्होंने श्वेता सूद के साथ में शादी रचा ली थी. कुछ वक्त के बाद में यह रिश्ता भी टूट गया और दोनों का तलाक हो गया. एक इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने बताया था कि श्वेता सूद और उनका तलाक हो चुका है. लेकिन कुछ खबरों की मानें तो राजा चौधरी पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस के लिए धर्म परिवर्तन करने तक को तैयार हो चुके थे. दरअसल आपको बता दें कि राजा चौधरी जब फिल्म 'दाल में कुछ काला है' में काम कर रहे थे तो उस दौरान उनकी मुलाकात एक एक्ट्रेस वीना मलिक के साथ में हुई. राधा चौधरी ने यह भी बताया कि वह वीना मलिक को काफी पसंद करने लगे थे और उनके लिए राजा मलिक तक बनने को तैयार हो गए थे.


Click it and Unblock the Notifications











