जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने 6 महीने तक नहीं की थी बात, बोले- मैंने कुछ नहीं छुपाया

Boney Kapoor Sridevi Love Story: बोनी कपूर और श्रीदेवी अपनी लव स्टोरी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। श्रीदेवी के जाने के बाद में अक्सर बोनी कपूर अपनी पत्नी को याद करते हुए नजर आते हैं। लेकिन एक बार बोनी कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि जब उन्होंने श्रीदेवी को प्रपोज किया था तो एक्ट्रेस ने उनसे बात करना ही बंद कर दिया था।
एबीपी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने बताया था कि "मैं उससे प्यार करता था, करता हूं और मरते दम तक करता रहूंगा। मुझे उसको शादी के लिए मनाने में 5 से 6 साल लग गए। जब मैंने श्रीदेवी को प्रपोज किया था तो उसने मुझसे 6 महीने तक बात भी नहीं की थी।"
बोनी कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "श्रीदेवी ने मुझे कहा कि आप शादीशुदा हैं और आपके दो बच्चे भी हैं। आप इस तरह से मुझे कैसे बात कर सकते हो? लेकिन फिर भी मैं वही किया जो मेरे दिल ने चाहा और किस्मत ने भी मेरा साथ दिया।"
बोनी कपूर ने अपने रिश्ते की मजबूती को लेकर भी बात की और बताया कि "हर गुजरते साल के साथ रिश्ते में और भी ज्यादा समझ बढ़नी चाहिए। बिना किसी मतभेद के साथ में रिश्ते लंबे वक्त तक टिक नहीं पाते हैं। कोई भी पूरा नहीं होता है और मैं भी नहीं था।"
फिल्म मेकर ने बताया कि "मैं पहले से शादीशुदा था लेकिन कभी भी मैंने कुछ छुपाया नहीं। मोना शौरी भी आखिरी वक्त तक मेरी दोस्त। अपने पार्टनर के लिए ईमानदार रहना अच्छा होता है और इसी तरह आपको अपने बच्चों के लिए भी ईमानदार रहना पड़ता है। मैं अपने बच्चों का दोस्त, मां और पिता हूं।"
बोनी कपूर ने बताया कि "आप जीवन में तभी सफल हो पाते हो जब आप अपने पार्टनर और बच्चों के साथ में ट्रांसपेरेंट रहते हो। किसी भी तरीके का दिखावा नहीं करते।" बता दें कि बोनी कपूर ने पहले मोना शौरी के साथ में शादी की थी। जिनसे उनका दो बच्चे हैं। श्रीदेवी से शादी के बाद वह दो बेटियों के पिता बने।


Click it and Unblock the Notifications