..................... Boney Kapoor revealed Sridevi used to starve to look beautiful her death was due to drowning - Hindi Filmibeat

इस हसीना ने सुंदर दिखने के लिए किए जतन, भूखा रहने की जिद ने छीन ली जिंदगी, हुई दर्दनाक मौत

Sridevi Death

Sridevi Death: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार के तौर पर पहचान बनाई और फिर इस हसीना की एक जिद ने उनकी जिंदगी छीन ली। इस हसीना की मौत भी बेहद दर्दनाक हुई। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की टॉप दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की। जिनका 24 फरवरी 2018 को दुबई में निधन हो गया।

जब श्रीदेवी के निधन की खबर बॉलीवुड तक पहुंची तो हर किसी का दिल दहल गया था। वह दुबई एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थी और होटल के कमरे के बाथटब में उन्हें मृत पाया गया था। हालांकि कोई नहीं जानता कि उनके साथ में ऐसा क्या हुआ, उनकी मौत का राज आज भी राज ही बना हुआ है।

लेकिन आपको बता दें कि कुछ महीने पहले श्रीदेवी के पति और मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी थी और पत्नी की मौत पर खुलकर बात की थी। बोनी कपूर ने इन सब पर काफी चौका देने वाले खुलासे किए थे। द न्यू इंडियन के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की मौत नेचुरल नहीं बल्कि एक्सीडेंटल हुई थी।

बोनी कपूर ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि "दुबई पुलिस ने 48 घंटे तक उनकी पूछताछ की थी और उन पर मीडिया का भी काफी ज्यादा दबाव बना था। उन्होंने कहा कि ठीक है, मैंने कहा कि मैं जो भी कह रहा हूं उससे ज्यादा मुझे कुछ भी नहीं पता है। उन्हें पता चला कि इसमें कोई भी बेईमानी नहीं थी।"

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने आगे कहा कि "मैंने सभी टेस्ट दिए जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और कई सारी और भी चीज थी। लेकिन जब रिपोर्ट आए तो उसमें साफ लिखा हुआ था की मौत डूबने के कारण एक्सीडेंटल हुई। वह कई बार भूखी रहती थी और सुंदर दिखना चाहती थी। उनको हमेशा अच्छा शेप में रहना पसंद था।"

इस पर आगे बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि "स्क्रीन पर वह अच्छी दिख सके इसीलिए वह भूखी रहती थी। जब से मुझसे शादी की है तभी से उसे कई बार ब्लैकआउट की प्रॉब्लम हुई और डॉक्टर ने भी कहा था कि उन्हें लो बीपी की समस्या है। हालांकि निधन के बाद नागार्जुन ने भी अशोक जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बताया था कि वह क्रैश डाइट पर थी और बाथरूम में गिर गई और उनके दांत टूट गए थे।"

बोनी कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि श्रीदेवी ज्यादा सुंदर दिखने के लिए भूख रहती थी और स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो किया करती थी। डॉक्टर ने उनको खाने में नमक डालने की सलाह दी थी और वह इसको भी गंभीरता से नहीं लेती थी। श्रीदेवी की मौत के बाद उनके दोनों बेटियां खुशी और जान्हवी आज मशहूर अभिनेत्री बन गई है।

Read more about: boney kapoor sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X