पतली दिखाने के लिए भूखी रहती थीं Sridevi, शूटिंग के दौरान हो गई थी बेहोश, पति ने किया था खुलासा

Sridevi: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की लीजेंडरी एक्ट्रेस कहीं जाने वाली श्रीदेवी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज वह भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन लोग उनको आज भी पसंद करते हैं और उनकी फिल्में खूब चाव से देखते हैं। उनको भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कहा जाता था।
श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी 2018 को हुआ और यूं ही अचानक से जाने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। एक्ट्रेस के पति बोनी कपूर उनके बारे में बात करते हुए भी नजर आए थे। द न्यू इंडिया के साथ बातचीत के दौरान बनी कपूर ने कहा था कि श्रीदेवी अपनी लुक्स को लेकर काफी ज्यादा सोचती रहती थी।
बोनी कपूर ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी ऑन स्क्रीन इमेज को बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत की थी। वह परफेक्ट दिखाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती थी। वह हमेशा ही अपनी अच्छी शेप चाहती थी जिससे कि स्क्रीन पर अच्छी दिख सके।
बोनी कपूर ने बताया था कि यह हमेशा वह फिट और पतला दिखाना चाहती थी। इसी के चलते वह क्रैश डाइट लेती थी और भूखी रहती थी। उसकी एक्सट्रीम डाइट का उनके शरीर पर काफी बुरा असर भी पड़ता था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद में नागार्जुन ने बोनी कपूर को एक्ट्रेस के साथ में एक फिल्म के शूट पर हुआ एक किस्सा सुनाया था।
दरअसल नागार्जुन ने बताया था कि श्रीदेवी तब फिल्म के शूट के वक्त क्रैश डाइट ले रही थी। इसीलिए उनका चक्कर आ रहे थे और वह बाथरूम में गिर गई थी। इस दौरान उनके दांत भी टूट गया था। बोनी कपूर ने कहा था कि अपनी डाइट और भूखे रहने के कारण श्रीदेवी को लो ब्लड प्रेशर हो जाता था। उनके डाइट रूटीन की वजह से उनको काफी दिक्कत हो रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











