हसीनाओ को देख बहके शादीशुदा स्टार्स, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स के बाद हुई ऐसी हालत

Shatrughan Sinha, Reena Roy

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्रियां अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर बॉलीवुड गलियारों में अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खूब चर्चा होती है। इसके अलावा कई सारे एक्टर्स और भी हैं जिन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद भी अफेयर किया। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने शादीशुदा होने के बावजूद भी दूसरी अभिनेत्रियों के साथ में इश्क लड़ाया।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय

बता दे कि शत्रुघ्न सिन्हा की शादी पूनम सिन्हा से हुई और खबरों के अनुसार एक बार रीना रॉय को वह डेट करने लग गए थे। हालांकि रीना रॉय ने उन्हें अपनी पहली पत्नी को छोड़ने के लिए कहा तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत

आदित्य पंचोली और कंगना रनौत भी एक समय पर एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इतना ही नहीं खबरों के अनुसार आदित्य पंचोली की पत्नी ने एक बार अपने पति और कंगना रनौत के बीच के रिश्ते को स्वीकार लिया था। उन दिनों दोनों के बीच नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई थी और इसी के चलते पति-पत्नी के बीच में भी काफी झगड़ा होने लगे थे।

गोविंदा और रानी मुखर्जी

90 के दशक में गोविंदा सुपरस्टार माने जाते थे और उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया है। उस वक्त गोविंद शादीशुदा हुआ करते थे और एक वक्त ऐसा आया जब रानी मुखर्जी के साथ अफेयर को लेकर वह सुर्खियों में आ गए। हालांकि कुछ वक्त के बाद में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था।

बोनी कपूर और श्रीदेवी

बोनी कपूर और श्रीदेवी का रिश्ता भी खूब सुर्खियों में रहा। दरअसल बोनी कपूर शादीशुदा होने के बावजूद भी श्रीदेवी को डेट करने लगे थे। खबरों के अनुसार बोनी कपूर की पहली पत्नी ने श्रीदेवी की काफी मदद की और इसके बावजूद भी उन्होंने उन्हीं के पति को डेट करना शुरू कर दिया।

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी

आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। एक वक्त पर वह एक दूसरे को डेट करने लगे और हर किसी से अपना रिश्ता छुपाया। आदित्य चोपड़ा ने अपनी कॉलेज की दोस्त पायल खन्ना के साथ में शादी रचाई थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया और इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X