Sshhh: सलमान - आमिर को भी मिला #NationalAward पर हो गया इग्नोर!
अक्षय कुमार को रूस्तम के लिए मिले नेशनल अवार्ड का काफी ढिंढोरा पीटा गया। सलमान खान से लेकर सनी देओल तक कई स्टार्स हैं जिनके नेशनल अवार्ड के बारे में कोई नहीं जानता। मिलिए बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार्स से
नेशनल अवार्ड मिलना किसी के भी लिए बहुत बड़ी बात है लेकिन कुछ लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा बना देते हैं कि पूछिए ही मत। जैसे कि इस बार अक्षय कुमार और सोनम कपूर ने नीरजा औऱ रूस्तम के लिए नेशनल अवार्ड जीतने के बाद बनाया।
खासतौर से इसलिए क्योंकि अक्षय कुमार एक बेहतरीन एक्टर हैं पर उन्हें गलत फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला। बाद में प्रियदर्शन ने इतना ढिंढोरा पीटा कि अक्षय कुमार की इज़्जत कौड़ी के भाव धुल गई।

वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनके नेशनल अवार्ड के बारे में आज तक कोई नहीं जानता। और ऐसा नहीं कि ये स्टार्स छोटे मोटे स्टार्स हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ए लिस्ट सुपरस्टार्स की। इन स्टार्स को नेशनल अवार्ड तो मिला है पर कोई जानता नहीं।
[#Shock: अक्षय कुमार की इज़्जत बचाते बचाते...कौड़ी के भाव धुल गए!]
वहीं कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जिन्हें एक नहीं दो दो नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं। लेकिन नेशनल अवार्ड के नाम पर हमारी आंख के आगे अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ही आएंगे। वहीं हीरोइनों में कंगना रनौत और तबू आ जाती है।
लेकिन अब जब नेशनल अवार्ड हाल ही में हर जगह छाए रहे तो हमने सोचा आपकी मुलाकात करा दें उन सुपरस्टार्स से जो नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं। वैसे इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड इस एक्टर को मिलेगा तो इनसे भी मिल लीजिए।
वैसे भी नेशनल अवार्ड जीतना अपने आप में एक उपलब्धि है और ऐसी उपलब्धि पर बात तो ज़रूर होनी चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications











