खतरनाक विलेन के निभाए किरदार, इस एक्टर को देख घर में बहन-बेटियों को छिपा लेते थे लोग, बोले- बेटी के साथ...

Ranjeet

Ranjeet: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे एक्टर्स रह चुके हैं जिन्होंने बहुत ही खतरनाक विलेन के किरदार निभाए। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में अपने विलेन के किरदार से छा गए थे। इतना ही नहीं उनको देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। यहां तक कि जिस एक्टर के बारे में हम बताने वाले हैं उनसे लोग इतना डरने लगे थे कि अपनी बहन बेटियों को उनसे दूर रखते थे।

दरअसल यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत की। उन्होंने अपने करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और कभी वह खतरनाक विलेन तो कपटी किरदार में नजर आए। खुद एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने बताया था कि वह किस तरीके से असल जिंदगी में अपनी बेटी के साथ में कहीं जाते थे तो उनको फिल्मों के रोल से जज किया जाता था। काफी सारे लोग तो कमेंट करते थे कि पता नहीं किस किस जवान लड़की के साथ में घूमता है।

ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रंजीत ने बताया था कि "जब मेरी बेटी दिल्ली में पढ़ती थी तो मैं अक्सर वहां पर जाता रहता था। हम अक्सर रेस्टोरेंट में जाते थे और तब लोग कमेंट किया करते थे कि यह कितना घटिया आदमी है। जवान लड़कियों के साथ में घूम रहा है। एक बार मेरी ही बगल में एक परिवार बैठा हुआ था।"

रंजीत ने इस पर बात करते हुए बताया कि "वह आदमी उन पर चिल्ला रहा था कि मेरी तरफ ना देखें। तब मैं बहुत ज्यादा अनकंफरटेबल हो गया था और वेटर जब आर्डर लेने के लिए आया था तो मैं जोर से चिल्लाने लगा कि यह मेरी बेटी है। इनसे पूछो क्या खाना है।"

रंजीत ने बताया था कि तब वह आदमी उनके पास आकर रिक्वेस्ट करने लगा कि उनकी पत्नी को उनके साथ एक तस्वीर लेनी है। अभिनेता ने बताया था कि "इसीलिए मैं कई बार लोगों को यह बताने के लिए ऐसा करता हूं कि मैं कॉल गर्ल्स के साथ में नहीं जाता हूं। मेरी स्क्रीन इमेज कई बार लोगों को डरा देती है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी रंजीत ने लहरें के साथ में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था की मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की भाभी भी एक बार उनके साथ अनकंफरटेबल हो गई थी। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि कपिल देव की भाभी को जब रंजीत ने साइड हैक किया था तो वह थोड़ा सा डर गई थी। लेकिन तब कपिल ने उनको समझा दिया था कि रंजीत ऐसे व्यक्ति नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: ranjeet
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X