राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन भी इस विलेन के सामने भरते थे पानी, नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगते थे लोग

Bollywood Villain Actor Pran: चाहे भोजपुरी फिल्म हो या बॉलीवुड, साउथ फिल्म हो या पंजाबी, लेकिन हीरो हीरोइन के अलावा फिल्म में विलेन का किरदार भी काफी अहम माना जाता है। विलेन का काम फिल्म में ट्विस्ट लेकर आना होता है। लेकिन अक्सर फिल्मों में विलेन के लुक्स और स्टाइल पर बहुत ध्यान दिया जाता है। आज हम आपको एक बॉलीवुड के ऐसे ही खूंखार विलेन के बारे में बताने वाले हैं।
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे विलेन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनते ही लोगों का दिल अंदर से कांप उठता था। इस विलेन की इतनी ज्यादा डिमांड बढ़ गई थी कि वह अमिताभ बच्चन जैसे बॉलीवुड सितारे से ज्यादा फीस लेने लगे थे। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्राण की। लोगों के दिलों में उनके प्रति इतना खौफ बैठ चुका था कि लोग अपने बच्चों का नाम प्राण नहीं रखते थे।
प्राण ने साल 1940 में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने बतौर हीरो फिल्मी पर्दे पर काम किया। लेकिन फिर वह कुछ अलग करना चाहते थे और इसीलिए विलेन के तौर पर उन्होंने पर्दे पर एंट्री मारी। जिसके चलते उनकी पापुलैरिटी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। वह बड़े-बड़े सितारों से ज्यादा फीस लिया करते थे। लेकिन सिर्फ राजेश खन्ना ही एक इकलौते ऐसे एक्टर थे जिनकी फीस प्राण से ज्यादा हुआ करती थी।
प्राण ने अमिताभ बच्चन के साथ में भी तकरीबन आठ फिल्मों में काम किया है। सारी फिल्मों में उनकी अमिताभ से ज्यादा फीस रही। हालांकि जब 80 के दशक के बाद फीस हाइक हुई तो अमिताभ बच्चन उनसे आगे निकल गए। प्राण को अपनी एक्टिंग के लिए काफी अवार्ड मिले और साल 1973 में उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड ठुकरा दिया था। हालांकि इस साल प्राण को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिलने वाला था।


Click it and Unblock the Notifications











