हिंदी सिनेमा के खलनायक की बेटी की खूबसूरती देख नहीं हट पाएंगी निगाहें, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी देती हैं टक्कर

हिंदी सिनेमा के जाने-माने और दिग्गज अभिनेताओं में शुमार प्राण ने काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया है. उनको हिंदी सिनेमा का दमदार विलेन माना जाता था. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे पॉपुलर खलनायक रहे लेकिन एक्टर प्राण भी शामिल थे. उनको अपने किरदारों की वजह से जितनी नफरत मिला उससे भी कहीं ज्यादा प्यार मिला. उनको खलनायक के रोल में दर्शकों द्वारा खूब कोसा गया तो वही अच्छे किरदारों के लिए उनकी खूब तारीफें भी हुई. लेकिन आज हम आपको एक्टर प्राण के बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी के बारे में बताने वाले हैं.
प्राण की बेटी पिंकी की तस्वीर
भले ही प्राण बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर रह चुके हैं लेकिन उनका पूरा परिवार हमेशा से ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. बता दे कि उनकी बेटी पिंकी सिंकद फिल्मी दुनिया से काफी ज्यादा दूर है. कुछ वक्त पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उनको देखकर हर किसी को यकीन नहीं हो रहा था. इस तस्वीर में साफ नजर आया कि एक्टर प्राण की बेटी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और स्टाइल में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है. वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिंकी अपने पिता प्राण की एक तस्वीर के साथ में खड़ी होकर पोज दे रही है. दरअसल यह प्राण साहब पर हुए किसी इवेंट में हिस्सा लेने के दौरान की तस्वीर है.
2013 में प्राण की हो गई थी मृत्यु
अगर हम प्राण के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि उनकी एक बेटी के अलावा दो बेटे भी हैं जिनका नाम सुनील और अरविंद सिकंद है. उनके दोनों बेटे भी लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं. इतना ही नहीं एक्टर प्राण ने कई दशकों तक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए रखा. इसके बाद 12 जुलाई 2013 में उनकी मृत्यु हो गई. लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में जंजीर, कालिया और डॉन जैसी शानदार फिल्मों में काम किया.


Click it and Unblock the Notifications
