5 शादियों के बावजूद रहे तन्हा, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, अंतिम दिनों में हुई बुरी हालत

Mahesh Anand Childhood Picture

इन दिनों बॉलिवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल होती हुई नजर आती हैं. लेकिन इसी बीच हम आज आपको एक ऐसे सितारे की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं जोकि इंडस्ट्री में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में कम कर चुके हैं. बता दे की मां की गोद में नजर आ रहा है यह बच्चा धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर हो गया. इतना ही नहीं आपको बता दे कि इस बच्चे ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान कायम की. विलेन के किरदार में कई सारी फिल्मों में लोगों को इंप्रेस कर दिया. लेकिन उनकी जिंदगी के आखिरी पल काफी ज्यादा दर्दनाक थे.

80 और 90 दशक के रहे जबरदस्त विलेन

तस्वीर में मां की गोद में नजर आ रहा है यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक का जाना माना विलेन है. वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी तक बहुत सारे विलेन रह चुके हैं. लेकिन इस एक्टर में अपने किरदारों की वजह से एक अलग पहचान बनाई. यह और कोई नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक के दमदार एक्टर महेश आनंद है. जो की एक एक्टर के साथ-साथ एक अच्छे डांसर और मार्शल आर्ट के महारथी भी माने जाते थे. महेश ने कई सारी फिल्मों में विलेन के किरदार निभाए.

अंतिम दिनों में झेले दर्द

महेश आनंद अपने अंतिम दिनों में काफी ज्यादा परेशान हो गए थे क्योंकि उनकी स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी. उनके अंतिम दिन ऐसे हो गए थे की खरीद कर वह पानी पीने तक के लिए मोहताज हो गए थे. बाद में फ्लैट में अपने तीन दिन तक वह मृत पड़े रहे और किसी को उनके मरने की खबर तक नहीं लग पाई.

काम ना मिलने पर हुआ डिप्रेशन

कुछ खबरों के अनुसार महेश आनंद देखते ही देखते इंडस्ट्री से दूर हो गए. उनके नेगेटिव किरदार में भी उन्हें साइड रोल ऑफर होने लग गए थे और इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को छोड़ दिया. लेकिन जब उन्हें काम नहीं मिला तो वह डिप्रेशन में आ गए और उनका अंत बहुत ही ज्यादा बुरा हुआ. उनके अंतिम दिनों में उनके हालात बहुत ही ज्यादा बिगड़ चुके थे.

एक हादसे ने बदल दी पूरी जिंदगी

दरअसल आपको बता दें कि सालों पहले अपने फेसबुक पोस्ट से महेश आनंद ने अपने संघर्षों का खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि वह एक स्टंटमैन भी रह चुके हैं. यहां तक कि वह अपने स्टंट खुद रियल में करते थे. लेकिन एक हादसा हो गया और वह 6 महीने तक अस्पताल में रहे. इसके बाद में घर में बिस्तर पर भी 3 साल तक रहे और उनका वजन काफी कम हो गया. इसी की वजह से उनका काम मिलना भी बंद हो गया था. निजी जिंदगी की बात करें तो उन्हें कभी प्यार नहीं मिला और पांच शादियों के बावजूद उनकी जिंदगी तन्हा रह गई.

More from Filmibeat

Read more about: mahesh anand bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X