अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन का तगड़ा धमाका- 2020 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट
2019 के तीन महीने गुजर चुके हैं और निर्माता- निर्देशक साल 2020 की फिल्मों को लेकर बैक टू बैक घोषणा किये जा रहे हैं। 2020 की लगभग सभी बड़ी तारीखें बुक हो चुकी हैं। ईद से लेकर क्रिसमस तक सुपरस्टार्स का धमाका होने वाला है। सूर्यवंशी, कृष 4, RRR, शमशेरा, रणभूमि जैसी कुछ बिग बजट फिल्में हैं, जो 2020 में रिलीज होने वाली है।
देखा जाए तो 2020 बॉक्स ऑफिस के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। और कई बिग बजट फिल्में भी आने वाली हैं। हालांकि अभी कई बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीख आने वाली हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार है.. जैसे कि आमिर खान की 'लाल सिंह चड्डा'।

बहरहाल, ईद हो या क्रिसमस कोई शक नहीं कि 2020 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाला है.. जब सभी सुपरस्टार्स अपनी बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए अब कौन से डेट लॉक करते हैं क्योंकि ईद, दिवाली, क्रिसमस सभी बुक हो चुकी हैं। जिन पर कभी सिर्फ खान सुपरस्टार्स का राज़ हुआ करता था।
यहां देंखे 2020 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications