सलमान खान विवेक ऑबरॉय..और स्टारडम..बस हो गया बंटाधार!
बॉलीवुड और टेलिवीज़न में ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें स्टारडम तो मिल गई लेकिन वो उसे झेल नहीं पाए। उनका बर्ताव कुछ ऐसा हो गया।
आज कल एंटरटेनमेंट की दुनिया में सबसे ज्यादा सुर्खियों में जो चल रहा है वो है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद। इन दोनों के झगड़े ने इंडस्ट्री के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचाया हुआ है। ये विवाद इतना गहराता जा रहा है कि लोग भी कपिल और सुनील में किसे चुनें इसमें काफी कन्फ्यूज़ हो गए हैं।
अधिकतर लोग सुनील का ही पक्ष ले रहे हैं। हालांकि कपिल डैमेज कंट्रोल करने के लिए बकायदा सोशल मीडिया पर सुनील से माफी मांग रहे हैं लेकिन सुनील का गुस्सा उतर नहीं रहा। खबर ये भी है कि कपिल के शो से सुनील और चंदू चायवाला का किरदार निभाने वाले चंदन ने भी इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। लेकिन कपिल इन्हें मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

वैसे लोगों का मानना है कि कपिल ने गलती तो की ही है। वैसा ऐसा पहली बार नहीं है जब कपिल ने इस तरह से बात की। कपिल ने पहले भी कई बार अपने जूनियर्स की बेइज्ज़ती की। ऐसा लगता है मानों कि कपिल को लोगों ने जितना प्यार दिया और जितनी स्टारडम उन्हें मिली, वो उनके सर चढ़ कर बोल रही है। यही कारण है कि अपने साथ काम करने वालों को वो कुछ भी बोल देते हैं।
लेकिन इसी के साथ हम आपको ये भी बता देते हैं कि कपिल पहले ऐसे स्टार नहीं हैं जिन्हें अपनी स्टारडम का जुनून सवार हुआ हो। इनके अलावा भी कई स्टार्स ऐसे हैं जिनपर स्टारडम सर चढ़कर बोलती है। आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications