लौट रहा है 90s और 20s का ब्लॉकबस्टर ट्रेंड, अजय देवगन से अक्षय तक, ये 10 सुपरस्टार शामिल
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में आती हैं.. कई हिट होती हैं तो कई औंधे मुंह गिर जाती हैं। ऐसे में कुछ ही ऐसी फिल्में होती है जो ट्रेंड सेटर बन जाती हैं। वहीं बॉलीवुड में ऐसा ही एक ट्रेंड 90s और 20s के दौरान देखने को मिला था। ये ट्रेंड था मल्टीस्टारर फिल्मों का। इन फिल्मों में बेशक लीड एक्टर और एक्ट्रेसेस होते थे लेकिन हर एक किरदार की अहमियत भी उतनी ही होती थी। सभी को स्क्रीन टाइम और डायलॉग्स भी लगभग बराबर ही मिलते थे। वहीं अब ये ट्रेंड 21वीं सदी के बॉलीवुड में वापस लौट रहा है।
[B'Day Spcl: बॉलीवुड स्टार नहीं लेकिन शाहरुख-सलमान को तगड़ी टक्कर, ये सुपरस्टार हर एक्ट्रेस की चाहत]
जी हां! हाल ही में ऐसी फिल्में ऐसी कई फिल्मों का एनाउंसमेंट हो रहा है जो मल्टीस्टारर हैं। और तो और इनमें जिन स्टार्स को लिया जा रहा है उन सभी का स्टारडम लगभग सेम ही है ऐसे में जाहिर है कि हर किसी को स्क्रीन पर न सिर्फ बराबर का समय दिया जाएगा बल्कि ऑडिंएस को मिलेगा एक कंप्लीट एंटरटेमेंट पैकेट। इन फिल्मों में हाल ही में एनाउंस हुई करण जौहर की तख्त भी शामिल हो गई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स हैं। वहीं इससे पहले मल्टी स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र की भी घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मौनी रॉय, नाागर्जुन भी शामिल हैं।

वहीं आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान भी एक बड़ी मल्टी स्टारर फिल्म है। बॉलीवुड की बात करें तो पिछले काफी सालों में मल्टी स्टारर फिल्में कम ही देखने को मिली हैं। वहीं दूसरी तरफ इन सब फिल्मों से साबित होता है कि मल्टी स्टारर फिल्मों का ट्रेंड वापस आ रहा है। तो इसी बात पर आगे जानें बॉलीवुड की 10 बेस्ट मल्टी स्टारर फिल्में कौन-कौन सी हैं।


Click it and Unblock the Notifications