इनका पैसा..इनकी मेहनत..ये हैं बॉलीवुड के बेस्ट प्रोड्यूसर!
बॉलीवुड में फिल्मों को बनाने में अगर एक्टर्स और डॉयरेक्टर्स की मेहनत होती है तो प्रोड्यूसर्स का पैसा लगा होता है। आज बॉलीवुड के सबसे टॉप प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्मदिन है। सिद्धार्थ आज 42 साल के हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन से शादी की है।
सिद्धार्थ रॉय कपूर डिज्नी इंडिया के सीईओ हैं जिसका पार्ट यूटीवी है। सिद्धार्थ कपूर ने करियर की शुरूआत में स्टार इंडिया के लिए भी काम किए थे। सिद्धार्थ राय कपूर वैसे तो पंजाबी हैं। उनके दोनों छोटे भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल कपूर भी एक्टिंग में अपना नाम कमा चुके हैं।
[इस 'खान' कपल के मुकाबले कोई नहीं..यारी..दोस्ती..रोमांस सब फिल्मी स्टाइल में!]
वैसे तो फिल्मों हिट हो तो क्रेडिट भी एक्टर को दिया जाता है और फ्लॉप हो तो ठीकरा भी एक्टर्स के ही सर पर फोड़ा जाता है। लेकिन एक फिल्म बनाने के पीछे कई लोगों का हाथ और मेहनत होता है जो कई बार दर्शक नहीं समझ पाते हैं।
बॉलीवुड में कई ऐसे प्रोड्यूसर्स हैं जिन्होंने कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। देखिए बॉलीवुड में फिलहाल कौन हैं सबसे ज्यादा हिट फिल्में और प्रोफिट कमाने वाले प्रोड्यूसर्स।


Click it and Unblock the Notifications