200 करोड़ फिल्म और दांव पर लगा करियर, 10 बिग बजट Flop, सलमान-अजय देवगन को झटका
हाल ही में शाहरुख खान की बड़ी फिल्म जीरो रिलीज हुई है। रिलीज होते ही ये पता चल गया कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाएगी। पहले दिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस काफी मंदा रहा। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने फिल्म की तारीफ पर तारीफ की है, तो किसी ने जीरो को सिरे से नकार दिया है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग भी ऐवरेज से ऊपर रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने पहले दिन 20.14 करोड़ तक की ओपनिंग दी है।
[अजय देवगन की लगी लॉटरी, एक और जबरदस्त फिल्म Final, फैंस के लिए तगड़ी खुशखबरी]
निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है। फिल्म में शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन फिल्म कंटेंट के मामले में ठंडी है। शाहरुख खान फिल्म रिलीज से पहले ही काफी डरे हुए थे। उन्होंने मीडिया से कहा था कि अगर ये फिल्म फ्लॉप हुई तो उन्हें लंबी तक फिल्म नहीं मिलेगी। वहीं अभी तक मिले रिएक्शन्स तो देखते हुए शाहरुख का डर सही साबित होता नजर आ रहा है। खैर, जीरो का क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

जीरो 200 करोड़ के बजट पर तैयार की गई शाहरुख के करियर की सबसे मंहगी फिल्म है। ऐसे में फिल्म को कम से कम 300-400 करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी वरना फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। जाहिर है, जितनी बड़ी फिल्म खतरा और नुकसान भी उतना ही बड़ा। बहरहाल, आगे आपको बताते हैं बॉलीवुड की 10 बिग बजट फ्लॉप फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications