Throwback: मीना कुमारी के निधन पर नरगिस दत्त ने क्यों कहा था- 'मौत मुबारक', वजह कर देगी हैरान

Meena Kumari Nargis Dutt

मीना कुमारी को बॉलीवुड में ट्रेजडी क्वीन कहा जाता था। मीना कुमारी एक बेहतरीन अदाकारा थीं और उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया था। लेकिन, उनकी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में रहती थी। उन्होंने अपनी कम उम्र की जिंदगी में काफी कुछ देखा था लेकिन सबसे दर्दनाक उनका अंत रहा था। मीना कुमारी की जिंदगी भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी ही थी।

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मीना कुमारी और नरगिस दत्त पक्की सहेलियां थीं, लेकिन उनकी मौत पर नरगिस ने उन्हें मुबारक बाद दिया था जिसकी वजह आपको हैरान कर देगी। दरअसल, मीना कुमारी ने महज 18 साल की उम्र में मशहूर निर्देशक कमाल अमरोही से ब्याह रचाया था लेकिन, इसकी जानकारी उनके परिवार को भी नहीं थी।

जब परिवार के सामने सच आया तो काफी हंगामे के बाद आखिरकार वो अपने पति कमाल अमरोही के साथ रहने लगीं। लेकिन, उनकी जिंदगी में कमाल अमरोही ने काफी नियम बना रखे थे। 18 साल की मीना कुमार 34 वर्षीय कमाल अमरोही से शादी तो की थी लेकिन, कई शर्तों के साथ उन्हें काम करने की इजाजत दी गई।

कमाल अमरोही ने बनाए नियम

कमाल अमरोही ने बनाए नियम

मसलन, मीना कुमारी को हर हाल में शाम तक घर लौटना, मेकअप रूप में पुरुष की एंट्री नहीं होना भी शामिल था। कहा जाता है कि, कमाल अमरोही नहीं चाहते थे कि, मीना कुमार फिल्मों में काम करें। मीना कुमारी जब कमाल अमरोही के साथ रहने लगीं, तो उन्हें ये शर्ते माननी पड़ती थीं। लेकिन, इसका असर पति और पत्नी के रिश्ते पर भी पड़ा और दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था।

नरगिस ने कहा था- मौत मुबारक

नरगिस ने कहा था- मौत मुबारक

लीवर सिरोसिस की वजह से महज 38 साल में मीना कुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन, नरगिस जानती थीं कि उनकी दोस्त किस तकलीफ से हर दिन गुजरती है। कहा तो यह भी जाता है कि नरगिस दत्त ने खुद कई बार कमाल अमरोही को मीना कुमारी पर हाथ उठाते देखा था और जब उनकी अजीज दोस्त का निधन हुआ तो उन्हें 'मौत मुबारक' कहा था।

दूसरी पत्नी थीं मीना कुमारी

दूसरी पत्नी थीं मीना कुमारी

मीना कुमारी के साथ काम करने वाले लगभग सभी कलाकार मीना की खूबसूरती के कायल थे। मीना कुमारी को कमाल अमरोही की दूसरी पत्नी का दर्जा मिला था। कमाल अमरोही के के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी के 10 साल बिताए थे।

लोग भूल जाते थे डायलॉग

लोग भूल जाते थे डायलॉग

इस खूबसूरत अभिनेत्री की खूबसूरती के लोग इतने दीवाने थे कि कई कलाकार तो इनके साथ काम करते समय अपने डायलॉग तक भूल जाते थे। कहा जाता है कि जब पाकीजा की शूटिंग चल रही थी तब राजकुमार मीना कुमारी की खूबसूरती में इतना खो जाते थे कि अपने डायलॉग भूलकर सिर्फ उन्हें देखते रहते थे।

जब दवा खाने से कर दिया था इंकार

जब दवा खाने से कर दिया था इंकार

दादा मुनि अशोक कुमार जिनके साथ मीना कुमारी ने बहुत सी फिल्में की थीं, से मीना कुमारी की यह हालत देखी नहीं गई और वो होमियोपैथी दवा लेकर मीना कुमारी के पास गए तब मीना कुमारी ने कहा था- 'दवा खाकर भी मैं जिंदा नहीं रहूंगी, इसलिए कुछ तम्बाकू खा लेने दो। शराब की कुछ घूंट गले के नीचे उतर जाने दो।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X