..................... Bollywood Throwback: Raj Kapoor called Raaj Kumar murderer at Prem Chopra's wedding party. Throwback: प्रेम चोपड़ा की शादी में इस सुपरस्टार से भिड़ गए थे राज कपूर, कह दिया था 'खूनी'। - Hindi Filmibeat

Throwback: प्रेम चोपड़ा की शादी में इस सुपरस्टार से भिड़ गए थे राज कपूर, कह दिया था 'खूनी'

prem chopra

Raj Kapoor fight in Prem Chopra's wedding: बॉलीवुड स्टार्स के बीच लड़ाई झगड़े या कहासुनी आम बात है। आज की तारीख में ये खबरें सोशल मीडिया पर छा जाती हैं तो वहीं पहले ऐसा नहीं था। पहले स्टार्स के बीच के लड़ाई झगड़े या मनमुटाव की खबरें जल्दी सामने नहीं आती थीं। लेकिन जो कहानियां बाहर आती है उनके चर्चे आज भी होते हैं।

ऐसा ही कुछ प्रेम चोपड़ा की शादी का किस्सा भी है। प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था। उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स को शादी में निमंत्रण दिया था। पार्टी के दौरान राज कपूर ने थोड़ी अधिक शराब पी ली और फिर जो हुआ वो किस्सा आज भी बॉलीवुड में मशहूर है।

दरअसल, शराब पीने के बाद राज कपूर राज कुमार के पास चले गए। उन्होंने राज कुमार से कहा- 'तुम एक हत्यारे हो'। ये बात सुनकर राज कुमार चौंक गए। लेकिन हाजिर जवाबी के लिए मशहूर राज कुमार कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने राज कपूर से तुरंत कहा- 'मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए।'

छोड़ी थी पुलिस की नौकरी

बता दें कि राज कुमार पुलिस में थे। लेकिन उनका नाम एक मर्डर केस में आ गया था जिसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और एक्टिंग शुरू किया था। राज कपूर अपनी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में राज कुमार को लेना चाहते थे। उन्होंने खास तौर पर एक किरदार राज कुमार के लिए लिखा था। लेकिन राज कुमार ने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

कर दी थी रिजेक्ट

राज कुमार ने राज कपूर को यह कहकर फिल्म रिजेक्ट कर दिया था कि उनकी तुलना धर्मेंद्र और मनोज कुमार से नहीं की जा सकती है। वो चाहते थे कि फिल्म में राज कपूर और उनके अलावा कोई ना हो।

खफ़ा हो गए थे राज कपूर

राज कपूर राज कुमार की इस डिमांड से नाराज हो गए थे और फिल्म में नहीं लेने इरादा कर लिया था। 'मेरा नाम जोकर' राज कपूर की सबसे क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।

Read more about: prem chopra bollywood raj kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X