एक..दो नहीं बार बार किया प्रूव इनसे बेस्ट कोई नहीं..PICS

By Shweta

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जब भी किसी इंटरनेशनल अवार्ड शो में जाती हैं बस सारी लाइमलाइट वही ले जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। 67वीं एमी अवार्ड शो में पहुंची तो बस सारे कैमरे उनकी ही तस्वीरें लेते रह गए ।

['पापा कहते हैं बेटा नाम करेगा'..ऐसा नाम कि पापा-मम्मी भी रह गए पीछे!]

प्रियंका चोपड़ा लग भी इतनी खूबसूरत रही थीं कि सभी का ध्यान उनकी तरफ जाना लाजमी था। रेड गाउन में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।उनकी हर अदा देखने लायक थी। खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा एमी अवार्ड में अवार्ड प्रजेंटर भी थीं।

Priyanka Chopra

ये कोई पहली दफा नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा किसी इंटरनेशनल मंच पर जाकर बस छा गईं। इसके पहले भी वो ऑस्कर अवार्ड से लेकर पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड और बिलबोर्ड अवार्ड सहित कई और अवार्ड शो में छा चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल और ड्रेसिंग के सब कायल हो जाते हैं।

एमी अवार्ड में भी प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रही थीं। रेड गाउन में उनकी खूबसूरती देखने लायक थीं। वो काफी सेक्सी और स्टाइलिश लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा क्वांटिको टीवी सीरिज की वजह से काफी पॉपुलर हुईं और उन्हें अच्छा खासा नाम हॉलीवुड में भी मिला। इसके अलावा वो बेवॉच में भी विलेन को रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका सेकेंड लीड है।

प्रियंका चोपड़ा को तारीफ हॉलीवुड में भी खूब मिली है। इस साल उन्हें क्वांटिको के लिए पीपुल्स चॉइस अवार्ड भी मिला।

अब प्रियंका चोपड़ा क्ववांटिको को दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। उनके फैन्स उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का सारा फोकस हॉलीवुड में ही है। उन्होने कोई भी बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X