...सलमान खान और ऋतिक रोशन ने छीना शाहरूख का लाइमलाइट
बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की बड़ी कीमत है। उनकी एक झलक के लिए फैन्स कुछ भी कर जाते हैं। फिल्म भी देख डालते हैं। तभी तो कोई भी डायरेक्टर किसी ना किसी बड़े एक्टर से कैमियो करवाने की कोशिश ज़रूर करता है।
जहां कुछ डायरेक्टर्स ऐसे भी हैं, कि किसी स्टार को अपने लिए लकी मानते हैं। जैसे कि करण जौहर की हर फिल्म में काजोल और रानी मुखर्जी ज़रूर दिख जाती है। एक ठुमका ही काफी है। करण का मानना है कि काजोल उनके लिए बहुत ही लकी हैं।
ऐसे ही कई फिल्मों में ये बड़े स्टार्स एक छोटा सा कैमियो करते दिख जाते हैं। लेकिन कभी कभी ये कैमियो इतने बेहतरीन होते हैं कि सबको याद रह जाते हैं। जैसे रब ने बना दी जोड़ी में सारी हीरोइनों ने मिलकर हम हैं राही प्यार के, फिर मिलेंगे चलते चलते में कैमियो किया।
ऐसे ही कई कैमियो रोल हैं, जिसे इन सुपरस्टार्स ने इतनी शिद्दत से निभाया कि फैन्स इन कैमियो किरदारों को कभी भूल ही नहीं पाए -


Click it and Unblock the Notifications