Tweets: बॉलीवुड सितारे भी बोल उठे....Merry Christmas

क्रिसमस के मौके पर जहां पूरे देश में लोग उत्साहित हैं और एक दूसरे की खुशियों में शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड भी अपने फैंस और देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहा है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर समेत कई एक्टर- एक्ट्रेस ने अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को ट्विटर के माध्यम से शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन: शुभरात्रि। क्रिसमस और 2015 की चहलपहल है। हर चीज चमकदार और खूबसूरत है। यह भावना आगे बढ़ती है।

अक्षय कुमार : सभी को मेरी क्रिसमस। आप इस साल किसी की जिंदगी का असली सैंटा क्लॉज बनें। अपनी कोशिशों से किसी और के चेहरे पर लाई मुस्कान देख आपको जो खुशी होती है, उतनी खुशी शायद किसी और चीज से नहीं होती।

अनुपम खेर : सबको मेरी क्रिसमस। हमेशा खुश रहें।

सोनाक्षी सिन्हा : सभी को क्रिसमस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

विवेक ओबरॉय : सभी को मेरी क्रिसमस। आशा करता हूं कि आपने जो मांगा है, वो सैंटा आपको दे।

अभिषेक बच्चन : मैरी क्रिसमस।

मंदिरा बेदी : प्यारे लोगों को क्रिसमस की बधाई।

इलियाना डिक्रूज : मैं आपका क्रिसमस बढ़िया रहने की आशा करती हूं। सभी को क्रिसमस की बधाई और शुभरात्रि।

अदिति राव हैदरी : मेरी क्रिसमस! और ज्यादा प्यार, आनंद और खुशियों का प्रसार करने के लिए अपने भीतर के सैंटा क्लॉज को प्रेरित कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X