OUCH.. पाकिस्तानी फिल्मों में दिखे.. ये बॉलीवुड सितारे!
काफी दिनों से पाकिस्तानी एक्टर्स का भारतीय फिल्मों में बैन कर देना और उसके बाद सारे स्टार्स की बयानबाजी चल रही है। पाकिस्तानी एक्टर्स में फवाद खान, अली जफर और माहिरा खान सबसे मुख्य कलाकार हैं जिन्हें भारतीय फैन्स देखना पसंद करते हैं ।
ऐसा नहीं है कि जब पाकिस्तान के रिश्ते नॉर्मल होते हैं तो सिर्फ पाकिस्तानी एक्टर्स ही बॉलीवुड मे काम करते हैं। हमारे बॉलीवुड के भी कई कलाकार हैं जो पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
[इन तस्वीरों को देख समझ जाएंगे आप क्यों बॉलीवुड से साउथ तक है इनका जलवा!]
वेटरन एक्टर्स में गिने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने पाकिस्तान की कुछ यादगार फिल्मों में काम किया है। इनमें 'खुदा के लिए' (2007) और 'जिंदा भाग' (2013) उल्लेखनीय हैं।

साल 2007 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म 'गॉडफादर' में अरबाज खान ने काम किया था। यह फिल्म हॉलीवुड में सेम नाम से बनी फिल्म का रीमेक था। असलम भाटी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
पाकिस्तानी फिल्म 'गॉडफादर' में विनोद खन्ना ने लीड रोल प्ले किया था। विनोद और अरबाज के अलावा, प्रीति झंगियानी, किम शर्मा और ऋषिता भट्ट जैसे इंडियंस ने भी इस फिल्म में काम किया था। बता दें कि 'गॉडफादर' में इंडियंस के साथ-साथ कई पाकिस्तानी आर्टिस्ट भी नजर आए थे।
नेहा धूपिया ने पाकिस्तानी फिल्म 'कभी प्यार न करना' में एक आइटम नंबर किया है और लोगों ने इसे पसंद भी किया था।
जॉनी लीवर ने भी पाकिस्तानी फिल्म में काम किया है। वे 'लव में गम' फिल्म में नजर आए थे। इस पाकिस्तानी फिल्म में उनकी कॉमेडी को खूब सराहा गया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने पाकिस्तानी फिल्म 'खामोश पानी' में काम किया है। इसके लिए उन्होंने स्विट्ज़रलैंड में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था।
'समय', 'लिपस्टिक', 'के स्ट्रीट पाली हिल' और 'बनेगी अपनी बात' जैसे शो में काम कर चुके अली खान ने पाकिस्तानी टीवी पर 'कभी कभी', 'सात पर्दों में', 'पाकीजा' और 'दीवाना' जैसे शोज में काम किया है। अली 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर्स में गिने जाते हैं
इनके अलावा टेलीविजन एक्ट्रेस सारा खान, नौसाद अली सरदार, गोविंद नामदेव सहित कई औऱ भी स्टार्स फिल्मों में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















