V'day - पहली बार ये कपल साथ मनाएंगे साल का स्पेशल दिन
बॉलीवुड के वो स्टार्स जो शादी के बाद पहली बार वेलेंटाइन डे साथ साथ मनाएंगे। देखिए लिस्ट।
जिस दिन का सभी कपल को हर साल इंतज़ार रहता है वो आ ही गया। जी हां..आज वेलेंटाइन डे है। बॉलीवुड स्टार्स भी वेलेंटाइन डे मनाने में पीछे नहीं रहते हैं। चाहे फिल्म हो या रियल लाइफ मस्ती करना या स्पेशल डे साथ में सेलिब्रेट करना हर कोई चाहता है।
इस साल भी कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जो शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे। शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे मतलब खास तो होगा ही। इस लिस्ट में कोई एक दो स्टार नहीं बल्कि काफी लंबी लिस्ट है।
[वैलेंटाइन स्पेशल.....इन कपल्स को प्यार से नहीं कमिटमेंट से डर लगता है साहेब]
वैसे तो बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो एक साथ हैं और वो दूसरों के लिए मिसाल बन चुके हैं चाहे वो शाहरुख खान-गौरी, अमिताभ-जया बच्चन,अजय देवगन-काजोल, अभिषेक-एश्वर्या राय सहित कई स्टार्स हैं जो साथ रहने और रिश्ते कैसे निभाएं सीख देते हैं।
तो कई नए शादी शुदा स्टार्स हैं दो इनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। देखिए उन स्टार्स की लिस्ट जिनकी इस साल शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे है।


Click it and Unblock the Notifications