जॉन अब्राहम की तरह इन स्टार्स ने भी विलेन बनकर मारी बाजी, हीरे के स्टारडम को किया फीका

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' पिछले दो सप्ताह से सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के किरदार को भी पसंद किया गया है। जॉन अब्राहम को विलेन के किरदार में दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।
जॉन अब्राहम इससे पहले भी विलेन के किरदार में नजर आ चुके हैं। उन्होंने धूम, न्यूयॉर्क, रेस 2 जैसी फिल्मों में पहले भी विलेन का किरदार निभाया है और हर फिल्म में दर्शकों ने उन्हें खूब सारा प्यार दिया। शाहरुख खान पठान में भले ही लीड किरदार में थे लेकिन उनके होते हुए भी जॉन अब्राहम उनके सामने फीके नहीं पड़े।
सिद्धार्थ आनंद ने 'पठान' की सफलता के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भी था कि, वो फिल्म में ऐसा विलेन ही चाहते थे जो शाहरुख खान के सामने मजबूती से उभर कर आए। बता दें कि, जॉन अब्राहम के अलावा भी कई स्टार्स हैं जिन्होंने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया लेकिन हीरो से सारी लाइमलाइट बटोर ले गए।

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने करियर की शुरुआत में ही विलेन का किरदार निभाया और ना सिर्फ सफलता पाई बल्कि उनके एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई। शाहरुख खान ने 'बाजीगर' और 'अंजाम' जैसी फिल्में की जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया और फिल्म में उनके सामने सब फीके पड़ गए।

रणवीर सिंह
फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने इतना शानदार काम किया था कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाया। फिल्म में शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण भी थे लेकिन रणवीर सिंह सब पर भारी पड़ गए।

सैफ अली खान
हमेशा हैंडसम और रॉयल अंदाज में नजर आने वाले सैफ अली खान ने 'ओमकारा' में विलेन का किरदार निभाकर दिखा दिया था कि वो कितने धारदार अभिनेता हैं। फिल्म में अजय देवगन से लेकर करीना कपूर समेत कई स्टार्स थे लेकिन फिल्म की सारी लाइमलाइट सैफ अली खान ने चुरा ली थी।

संजय दत्त
संजय दत्त ने फिल्म 'अग्निपथ' में विलेन के रोल में काफी पसंद किए गए थे। फिल्म में हालांकि, ऋतिक रोशन को भी काफी सराहा गया था। फिल्म में संजय दत्त निगेटिव किरदार में काफी दमदार लगे थे।

ऋतिक रोशन
'धूम 2' में ऋतिक रोशन ने विलेन के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर छा गए थे। बॉलीवुड ने ऑन स्क्रीन इतना स्टाइलिश और गुडलुकिंग विलेन पहले कभी नहीं देखा था। ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए कई अवार्ड भी जीते थे।


Click it and Unblock the Notifications











