अक्षय कुमार हों या कैटरीना कैफ.. हंगामा तो होना ही था!
अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिया गया लेकिन उनकी आलोचना हो रही है। देखिए और भी स्टार्स जिन्होंने अवार्ड जीता लेकिन सराहा नहीं गया।
अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड दिया गया लेकिन उनकी आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की एक्टिंग अच्छी थी इसमें कोई शक नहीं लेकिन नेशनल अवार्ड के स्तर की नहीं थी। पिछले साल आमिर खान की दंगल और नाना पाटेकर की नटसम्राट जैसी बेहतरीन फिल्में भी आई थी जिन्हें दरकिनार कर दिया गया।
[ Dear अक्षय कुमार.. नेशनल अवार्ड आपको गलत फिल्म के लिए मिली! ]
अक्षय कुमार को अवार्ड मिलना या कंट्रोवर्सी होना कोई नई बात नहीं है लेकिन अजीब बात ये है कि नेशनल अवार्ड से भी अब सिने प्रेमियों का भरोसा उठ रहा है।ये दुख की बात है कि सीधे तौर पर देखा जाए तो भारत में आज के समय में कोई भी ऐसा अवार्ड नहीं रह गया है जिसकी पर शत प्रतिशत लोगों को विश्वास हो।

अब जिस फिल्म को उन अवार्ड शो में भी जगह नहीं मिली जिसे सीधे तौर पर बिका हुआ कहा जाता है लेकिन नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। आज के दर्शक काफी होशियार,समझदार हैं। वो पर्दे की पीछे की कहानी को समझते हैं इसलिए ही अभी के समय को बॉलीवुड का स्वर्णिम काल माना जाता है लेकिन ये एक ऐसा काल भी है जहां फिल्में एक से बढ़कर अच्छी बनती हैं लेकिन अच्छी फिल्मों के पीछे मेहनत को सम्मान देने का बात आती है तो वो नहीं दिया जाता है।
अक्षय कुमार कोई पहले एक्टर नहीं है जिन्होंने अवार्ड जीता तो उनकी आलोचना की जा रही है। इसके पहले भी कई स्टार्स हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











