दोस्ती हो या प्यार..इन स्टार्स को बंद भी कर देना चाहिए ये छुपम-छुपाई का खेल!
बॉलीवुड में लिंकअप ब्रेकअप की खबरें तो हमेशा आती ही रहती हैं। इन स्टार्स का इक्वेशन समझ लेना सबके बस की बात नहीं होती। अब पिछले दिनों ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं लेकिन हाल में दोनों साथ में स्पॉट किए गए।
लंदन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में वो भी एक ही जैसे कपड़ों में सड़कों पर दिखे। अब अफवाह और गॉसिप का दौर फिर से शुरू हो गया कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है।दोनों कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोले।
[शिवाय और अजय देवगन..आखिर क्यों इस फिल्म के लिए इतना Excitement!]
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो हमेशा साथ में दिखते हैं और उनके अफेयर की भी खबरें आती हैं। लेकिन खबरें कितनी भी आ जाएं ये स्टार्स हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं और अपने रिलेशनशिप पर कुछ बोलना की वो वाकई दोस्त हैं या दोनों रिलेशनशिप में हैं ये उचित नहीं समझते।
जैसे सैफ-करीना ने काफी पहले साफ कर दिया था की दोनों रिलेशनशिप में है या सुशांत सिंह राजपुत और अंकिता लोखंडे भी उन स्टार्स में से हैं भले उनका रिश्ता अब ना रहा हो। इसी तरह बॉलीवुड में कई और भी स्टार्स हैं जिन्हें अपने बारे में सच्चाई आगे बढ़कर बता देनी चाहिए ताकि अफवाहों का बाजार कभी गर्म ही ना हो। देखिए इन स्टार्स की लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications