एक उम्र..फिर अंदाज अलग अलग क्यों..एक हीरो तो दूसरा हीरो के पापा!

By Shweta

बॉलीवुड में सारा खेल लुक्स का ही तो होता है। अब 50 साल की उम्र में सलमान, शाहरूख और आमिर हीरो हैं तो कई 40 साल की उम्र से ही हीरो का बाप बनते नजर आ रहे हैं। इसलिए तो कहा जाता है कि बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस भी मायने रखती है।

['K' से है इनका स्पेशल कनेक्शन...ऋतिक रोशन के हैं ये रियल 'हीरो'!]

कई बॉलीवुड एक्टर हैं जो बिल्कुल एक उम्र के है लेकिन आपको पता भी नहीं होगा कि इनकी उम्र एक ही है। आखिर दिखते भी तो इतने अलग अलग हैं। अब गोविंदा को ही ले लीजिए गोविंदा अभी 53 साल के हैं, काफी फिट दिखते हैं तो वहीं बॉलीवुड में ही काम करने वाले संजय मिश्रा भी उनकी उम्र के हैं लेकिन दोनों एक दूसरे से कम से कम 8-10 साल बड़े-छोटे दिखते हैं।

Bollywood same age

ऋतिक रोशन और टेलीविजन एक्टर राम कपूर एक ही उम्र के हैं लेकिन कोई मानेगा कि असल में ऐसा है,शायद ह ीकोई माने।

राखी सावंत और सोहा अली खान भी एक ही उम्र की हैं लेकिन सोहा अली खान की खूबसूरती के आगे तो अच्छे भी फेल हैं।

आलिया भट्ट और परजान दस्तूर भी एक उम्र के ही हैं। लगा ना जोर का झटका आखिर तारे गिनते गिनते वो इतने बड़े हो गए और आलिया भट्ट इतनी छोटी हैं।

हेमा मालिनी इस उम्र में भी इतनी फिट लगती हैं और वहीं उनकी हम उम्र फरीदा जलाद उनसे उम्र में कहीं ज्यादा बड़ी दिखती हैं।

नंदिता दास जानी मानी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं जो दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती हैं लेकिन आपको शायद विश्वास ना हो कि वो और डॉली बिंद्रा एक ही उम्र के हैं।

अक्षय कुमार बेहद फिट दिखते हैं लेकिन उन्हीं के उम्र के दिलीप जोशी भी हैं जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आते हैं।

ये तो सबसे ज्यागा शा़किंग है । जी हां दलेर मेंहदी और राहुल बोस की उम्र भी बराबर है।

अनिल कपूर औऱ आलोकनाथ की उम्र एक है 59 साल। लगा ना झटका लेकिन ये सच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X