24 साल पहले श्रीदेवी ने किया था कुछ ऐसा, 2018 में माधुरी की बारी, चौंक जाएंगे आप
हाल ही में करण जौहर की एक फिल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी वजह हैं दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, वे करण जौहर के साथ फिल्म करने वाली थी जिसे 2 स्टेट्स के निर्देशन अभिषेक बर्मन डायरेक्ट करने वाले थे। वहीं उनके निधन के बाद ये फिल्म बंद ही मानी जा रही थी लेकिन खबर आई है कि इस फिल्म को एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित करने वाली हैं।
[कितना भी प्रेम बन लें, ब्लॉकबस्टर तो यहां हुए सलमान खान, अक्षय कुमार भी नहीं टिके]
अब ये कंफर्म कर दिया गया है कि श्रीदेवी के निधन के बाद माधुरी दीक्षित इस फिल्म में उनकी रिप्लेसमेंट बनकर आएंगी। इस खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर ने खुद की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि "अभिषेक बर्मन की अगली फिल्म मॉम के दिल के बेहद करीब थी, डैड, खुशी और मैं माधुरी जी के शुक्रगुजार हैं कि अब वो इस फिल्म का हिस्सा हैं। बाद में खबरें ये भी आ रही हैं कि इस फिल्म का नाम भी बगला जाएगा।

वहीं सिर्फ माधुरी ही नहीं बॉलीवुड में ऐसा पहले भी हो चुका है। खुद श्रीदेवी ने भी एक्ट्रेस दिव्या भारती के अचानक निधन के बाद उन्हें एक फिल्म में रिप्लेस किया था। आगे जानें बॉलीवुड की उन स्टार्स के बारे में जिनकी अचानक मौत के बाद उन्हें रिप्लेस किया गया और जानें किसने किया उन्हें रिप्लेस-


Click it and Unblock the Notifications