चाहे अक्षय कुमार हो या शाहरूख..इन्होंने किया ये DARING काम..शानदार!

बॉलीवुज स्टार्स बहुत कम हैं जो परदे पर उतनी उम्र के किरदार निभाना पसंद करते हैं जितनी उनकी असल में उम्र हैं। देखिए कौन कौन से हैं वो स्टार्स।

By Shweta

बॉलीवुड में जो स्टार है वो है। उम्र का इससे कोई लेना देना होता ह खासकर एक्टर्स के लिए । एक्ट्रेसेस के लिए हम ये बात नहीं बोल सकते क्योंकि लगभग 35 साल के बाद काजोल जैसी कम ही एक्ट्रेसेस होती हैं जिनकी पॉपुलैरिटी भी होती है और फैन्स देखना पसंद भी करते हैं।

कोई भी किसी भी उम्र के हो लेकिन अधिकतर स्टार्स परदे पर यंग ही दिखते हैं और ऐसे ही किरदार निभाना पसंद करते हैं जिसमें वो यंग दिख रहे हो लेकिन अब ऐसा लग रहा है मानो धीरे धीरे ये कान्सेप्ट बदल रहा है। जी हां हाल फिलहाल में ही पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्में आई और आने वाली हैं जिसमें स्टार्स उसी उम्र के किरदार निभाए हैं जितनी उनकी रियल उम्र है।

[Waooo ये है करीना कपूर का 25 साल पुराना इंटरव्यू..]

अब ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय को ही देख लीजिए जो 40 साल की एक असफल शायर की भूमिका में हैं और अभी तक तो ट्रेलर में वो बेहतरीन लग रही हैं । फिल्म में कैसी लगती हैं ये तो रिलीज के बाद पता चलेगा।

Aish

शाहरूख खान भी डियर जिंदगी में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। जी हां फिल्म में उनकी केमेस्ट्री जैसी कोई चीज नहीं है बल्कि वो आलिया के लाइफ कोच के रूप में दिखाई देंगे। शाहरूख खान इस तरह के रोल निभाते हुए बेहतरीन लगेंगे इसमें कोई शक नहीं है।

आमिर खान दंगल में दो बेटियों के पिता के रूप मे दिखाई देंगे। 50 साल के आमिर खान की दो बेटियां रेसलर के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म के ट्रेलर में भी आमिर खान ने दिखा दिया कि फिल्म में क्या शानदार होगी ।

इसी साल आई फिल्म एयरलिफट में अक्षय कुमार एक कुवैती बिजनसमैन की भूमिका में थे। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया और अक्षय कुमार को काफी सराहना भी मिली। अक्षय कुमार फिल्म में इस लुक में बेहतरीन लगे और साथ ही सबसे अच्छी बात है कि वो इस उम्र की भूमिका निभाने से नहीं चुके।

श्रीदेवी ने बॉलीवुड में दूसरी पारी की शुरूआत इंग्लिश विंग्लिश से की। फिल्म मों वो दो बच्चों की मां की भूमिका में थीं जिनकी इंग्लिश कमजोर थी। इस पर वो किस तरह ध्यान देती हैं और काम करती हैं ये देखना फिल्म में मजेदार था।

अक्सर 65 साल में भी हीरो के किरदार में नजर आने वाले रजनीकांत कबाली में उसी उम्र का किरदार निभाते दिखे जितनी उनकी असल उम्र है। मानेगा पड़ेगा आखिरकार इस सुपरस्टार ने भी ये काम कर दिखाया।

इस लिस्ट में अगर अमिताभ बच्चन का नाम ना जोड़ा जाए तो लिस्ट पूरी नहीं होगी। जी हां चीनी कम में जिस तरह अमिताभ बच्चन अपने रियल उम्र में दिखे और उन्हें तब्बू के साथ खूबसूरती के साथ दिखाया गया वो काबिल ए तारीफ थी।

इसी तरह तब्बू भी हॉलीवुड फिल्म लाइफ ऑफ पाई में Mid age महिला के किरदार में वो भी मां की भूमिका निभाते नजर आई थीं जिसमें वो बेहतरीन लगी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X