स्टार्स का ये अवतार है HIT..अक्षय से लेकर सलमान खान तक बस छा गए
आज अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया जिसमें अक्षय कुमार पगड़ी पहने सिक्ख के अंदाज में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं और ट्विटर पर तो यूजर्स ने उनकी फिल्म को 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म लुक देखकर ही घोषित कर दिया है।
आज वैसे पगड़ी में अक्षय कुमार के साथ मोहित रैना का भी 21 सरफरोश: साराग्रही 1897 का लुक रिलीज किया गया जो डिस्कवरी के नए चैनल जीत पर दिखाया जाएगा और ये एक डॉक्यूमेंट्री ड्रामा है।दोनों ही अलग-अलग लुक में बहुत ही दमदार लग रहे थे।

ये पहला मौका नहीं है जब कोई एक्टर पगड़ी पहना हो और पूरी तरह छा गया हो। कई ऐसे स्टार हैं सिक्ख के किरदार में पगड़ी में बहुत ही अच्छे लगे और लोगों ने भी उन्हें बहुत सराहा। कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में ऐसे एक्टर्स की पूरी फौज है जिन्होंने पगड़ी के सहारे अपने करियर की बेस्ट फिल्में दी हैं। और इसलिए हो ना हो, पगड़ी बॉलीवुड स्टार्स का लकी चार्म तो है। जानिए किस किस ने पगड़ी से बचाई अपनी इज़्जत


Click it and Unblock the Notifications