सिर्फ Sidharth-Kiara नहीं, इन स्टार्स ने भी शादी के बाद किया था एक दूजे को KISS, खूब वायरल हुई थी तस्वीरें

Sidharth-Kiara

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आखिरकार 8 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों ने तीन तस्वीरें शेयर की और हर तस्वीर में दोनों बहुत अच्छे लग रहे हैं।

एक तस्वीर में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा को गालों पर किस करती नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को हाथ जोड़कर नमस्ते कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर सबसे अधिक दोनों की गालों पर किस करती हुई तस्वीर वायरल हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरह कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने किस करती हुई अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर की थी। आप भी डालें इन तस्वीरों पर एक नजर।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

रणबीर कपूर तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन, आलिया भट्ट ने अपनी वेडिंग तस्वीरों में इस तस्वीर को शेयर किया था जिसमें दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे। इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया था।

नयनतारा-विग्नेश

नयनतारा-विग्नेश

साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा और विग्नेश की भी यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। दोनों इस तस्वीर में बहुत क्यूट लग रहे थे।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ साल 2021 में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बावड़ा में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी के बाद अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें विक्की कौशल, कैटरीना कैफ को माथे पर किस करते नजर आ रहे थे।

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

पिछले साल शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उनकी ये तस्वीर काफी पसंद की गई थी।

मौनी रॉय-सूरज नांबियार

मौनी रॉय-सूरज नांबियार

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में ब्याह रचाया था। मौनी रॉय की शादी की हर तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इसमें एक तस्वीर थी जिसमें मौनी रॉय को सूरज किस कर रहे थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X