बॉलीवुड सुपरस्टार्स का अंडरवर्ड डॉन से कनेक्शन, संजय दत्त से सलमान खान तक, बड़ा खुलासा
29 जून को रिलीज होने वाली संजय दत्त की बायोपिक संजू ट्रेलर रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में है। इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज खोले जाएंगे। जैसा कि ट्रेलर में ही बता दिया गया है कि संजय दत्त की जिंदगी में दो वजहों से भूचाल आया था। पहला था ड्रग्स और दूसरा और सबसे बड़ा कारण था संजय दत्त का अंडरवर्ड से कनेक्शन। इस फिल्म में एक सीन जिसमें उनके पिता खुद कहते हैं, 'अंडरवर्ड से कनेक्शन रखोगे तो पुलिस तो पीछे पड़ेगी ही।'
[Sanju: नहीं होगा ये बड़ा खुलासा, ऐन वक्त पर काटा गया ये सीन, जानकर चौंक जाएंगे!]
हैरानी की बात ये भी है कि संजय ने संजू के लिए अपनी जिंदगी के इतने विवादित पहलू से पर्दा उठा दिया हैं। उन्होंने अंडरवर्ड से कनेक्शन पर खुल कर न सिर्फ बात की बल्कि कई डॉन के साथ रिश्तों के बारे में भी जबरदस्त खुलासा किया है। माना जा रहा है कि फिल्म के रिलीज के बाद इसे लेकर काफी विवाद भी हो सकता है। हालांकि ऐसे धमाकेदार खुलासे के लिए संजय दत्त की भी दाद देनी पड़ेगी।

इससे पहले बॉलीवुड में अंडरवर्ड को लेकर कई फिल्में तो बनी हैं, लेकिन पहली बार किसी स्टार ने खुलकर इसके बारे में बात की है। हालांकि माना ये भी जा रहा है कि संजय दत्त और अडरवर्ड को लेकर सारे खुलासे नहीं होंगे। दूसरी तरफ सिर्फ संजय दत्त तो खुल कर बात की लेकिन बॉलीवुड कई और स्टार्स के अंडरवर्ड कनेक्शन सामने आ चुके हैं लेकिन इन लोगों ने कभी इसे लेकर खुलकर बात नहीं की। आगे जानें बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जिनके अंडरवर्ड से रिश्तों लेकर जबरदस्त चर्चाएं रहीं-


Click it and Unblock the Notifications











