ये स्टार्स निकले छुपे रूस्तम..इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक सब में हुए PASS!
आज इंजीनियर्स डे है और देश भर के सारे इंजीनियर एक दूसरे को विश कर रहे हैं। इंजीनियर बनना भी कोई आसान काम तो नहीं होता ये कम से कम थ्री इडियट्स देखकर लोग समझ चुके होंगे खासकर वो जिन्होंने इंजीनियरिंग नहीं की हैं। वैसे आपको बता दें कि आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारे बॉलीवुड में भी कई ऐसे स्टार्स हैं जो इंजीनियरिंग कर चुके हैं या जॉब भी कर चुके हैं।
[बहुत हुआ खान-कपूर..एंट्री के लिए तैयार एक और स्टार..एक्टर-डायरेक्टर सबके गुण!]
अब जाहिर है कि इस लिस्ट में शाहरूख खान-सलमान खान जैसे स्टार्स नहीं है लेकिन ऐसे स्टार्स हैं कि आपको भी शॉक्ड हो जाएंगे। वैसे तो इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए आप कितने पढ़े लिखे हैं इससे फर्क पड़ता है लेकिन इसमें भी कोई शक नहीं है कि पढ़ाई और डिग्री की अपनी अलग ही अहमियत होती है।
अगर बात करें स्टार्स की तो इस लिस्ट में पहला नाम आता है फवाद खान का। जी हां फवाद खान टेलीकॉम इंजीनियरिंग कर चुके हैं और वो असल में एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहते थे। लाहौर के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कंप्यूटर एंड इमरजिंग साइंस से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की ।

सुशांत सिंह राजपूत AIEEE में सातवां रैंक लाकर इंजीनियरिंग का एंट्रेस इग्जाम पास किए थे और दिल्ली के एक कॉलेज से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।
सोनू सूद एक से एक कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं और शानदार एक्टिंग भी करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने नागपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
पहली फिल्म हीरोपंती से ही पॉपुलर होने वाली कृति सेनन भी Jaypee college से इलॉक्ट्रॉनिक्स से इंजीनियरिंग की लेकिन एक्टिंग को अपना करियर बनाया।
मसान से सबको अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर विक्की कौशल भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म कर पहले असिस्टेंट डायरेक्टर बने।
बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर में से एक आर माधवन बॉलीवुड के सबसे पढ़े लिखे स्टार्स में भी हैं। उन्होंने इलॉक्ट्रॉनिक में बैचलर किया और साउथ और बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके अलावा भी वो कल्चरल एंबेस्डर भी रह चुके हैं और साथ ही वो एनसीसी के काफी जाने माने कैडेट रह चुके हैं।
प्यार का पंचनामा से अच्छी खासी पॉपुलैरिटी पाने वाले स्टार कार्तिक नारायण भी मुंबई में इंजीनियरिंग के साथ एक्टिंग का कोर्स भी कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें प्यार का पंचनामा में काम करने का ऑफर मिला था।


Click it and Unblock the Notifications





